Home मछली पालन Fisheries: मछली पालन के लिए ऐसे करें तालाब की तैयारी, पढ़ें तरीका
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन के लिए ऐसे करें तालाब की तैयारी, पढ़ें तरीका

livestock animal news
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. मछली पालन में तालाब की तैयारी करना बेहद ही जरूरी है. क्योंकि तालाब ही सही नहीं है तो फिर मछली पालन के काम में फायदा नहीं मिलेगा. दरअसल, जब तालाब सही ढंग से तैयार नहीं होगा तो चाहे मछली का बीज कितना भी अच्छा हो उसकी ग्रोथ पर असर पड़ेगा. यानि उसकी ग्रोथ अच्छे से नहीं होगी. इसलिए मछली पालन करने के लिए तालाब की सही तैयारी करना बेहद ही जरूरी होता है. यदि आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो हम यहां आपको इस रिपोर्ट में इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के मुताबिक सबसे पहला काम यह करना चाहिए कि पुराने पानी को पूरी तरह से निकाल देना चाहिए और महुआ की खली डालकर सारी जंगली मछलियों को मार देना चाहिए. ऐसा करने का एक बड़ा फायदा है. फायदा ये है कि इससे तालाब के अंदर से बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे. ये बैक्टीरिया मछली के बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान
एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब की मिट्टी को सुखाना भी बेहद ही जरूरी है और इसके बाद इसके अंदर चूना मिलाना चाहिए.

अगर आपका तालाब एक एकड़ का है तो उसके अंदर 50 किलो चूना जरूर मिलाएं. इस तरह से मिट्टी का सही उपचार किया जा सकता है.

वहीं इसका दूसरा फायदा ये भी होता है कि इससे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाता है. यहां ये भी जान लें कि तालाब के अंदर गोबर का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

एक्सपर्ट के मुताबिक पानी का पीएच लेवल 7 से 8 के बीच होना चाहिए. ताकि मछली के बच्चों को संतुलित वातावरण मिल सके.

निष्कर्ष
सही तालाब का मतलब यह है कि सेहतमंद मछलियां और इससे बढ़िया मुनाफा भी होगा. इसलिए तालाब की तैयारी में कोई कमी न छोड़ें. एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब की तैयारी सही से कर लेंगे तो मछली पालन में कामयाब हो जाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries Sector: बिहार में साल 2030 तक फिशरीज सेक्टर के विकास का रोडमैप तैयार

नई दिल्ली. बिहार सरकार राज्य में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming: एनएफडीपी की मदद से मछली पालकों को मिल रही है कई बेहतरीन सहूलियत

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन...

fish farming
मछली पालन

Fish Farming: अगस्त में मछली के कुल वजन का 3 से 5 फीसद डालें तालाब में पूरक आहार

नई दिल्ली. अगस्त के महीने में मौसम उमस भरा रहता है और...

Fisheries, Fish Rate, Government of India, Live Stock Animal News, Boat
मछली पालन

Fish Farmers: फिशरीज सेक्टर के लिए इसरो ने जहाजों की निगरानी और नियंत्रण को तैयार किया ऐप

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत मत्स्य पालन बंदरगाहों...