Home डेयरी Dairy: अमित शाह ने कारगिल में हर दिन 10 हजार लीटर दूध वाले डेयरी प्लांट की नींव रखी, पांच और सौगातें मिलीं
डेयरी

Dairy: अमित शाह ने कारगिल में हर दिन 10 हजार लीटर दूध वाले डेयरी प्लांट की नींव रखी, पांच और सौगातें मिलीं

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते अमित शाह.

नई दिल्ली. सरकार डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कारगिल में रोजाना 10 हजार लीटर दूध वाले डेयरी प्लांट की नींव रखी. इसके साथ ही अमित शाह ने वर्चुअल तरीके से लद्दाख के लिए डेयरी विकास से जुड़ी कई पहलें शुरू की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इन पहलों में मोबाइल दूध टेस्टिंग लैब, आधुनिक दूध कूलिंग सिस्टम और डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना शामिल है. इनका मकसद इस केंद्र शासित प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है.

इतना ही नहीं लद्दाख के डेरी सेक्टर को कई और प्रमुख सौगातें मिली हैं जिनमें लद्दाख मिल्क फेडरेशन के कारगिल स्थित डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया गया है लेह में नए उत्पादों दही और पनीर का लोकार्पण किया गया है. दूध और दूध उत्पादन की जांच के लिए मोबाइल लैबोरेट्री का शुभारंभ किया गया है. कंटेनराइज बल्क मिल्क कूलर भी शुरू किया गया है. वहीं एंड्रॉयड आधारित AMCS एप्लीकेशन की भी शुरुआती गई है.

प्लांट पर 25 करोड़ रुपए होगा खर्च
अमित शाह ने जिस 10 हजार लीटर वाले डेयरी प्लांट की आधारशिला रखी है, कारगिल में उसे बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी.

इस डेयरी प्लांट को बनाने के लिए केंद्र सरकार 12.74 करोड़ रुपए की ग्रांट दी है. जबकि 10 करोड़ रुपए का सहयोग एनडीडीएफ की ओर से मिलेगा.

इसे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी द्वारा विकसित किया जाएगा.

कहा जा रहा है कि इस प्लांट से मिल्क प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ेगी साथ ही किसानों को भी इसका सीधे तौर पर फायदा मिलेगा.

एनर्जी को बचाने के लिए इस डेयरी प्लांट को सोलर एनर्जी से चलाया जाएगा. 350 किलो वाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्रणाली को यहां इंस्टॉल किया जाएगा.

दूध की क्वालिटी बरकरार रखने के लिए मोबाइल की मिल्क कलेक्शन और कूलिंग सिस्टम लागू किया जाएगा और सीधे किसानों से दूध इकट्ठा होगा.

भुगतान की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम भी लागू होगा.

निष्कर्ष
अफसरों की ओर से बताया गया कि इस प्लांट से किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा. उन्हें दूध का सही दाम मिलेगा. जिससे उनकी लागत निकलेगी. जबकि इससे उनकी इनकम में भी इजाफा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...