Home पशुपालन Animal News: पशु पालने वाले लोग इस महीने में ये 8 काम जरूर करें
पशुपालन

Animal News: पशु पालने वाले लोग इस महीने में ये 8 काम जरूर करें

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन का काम पूरा का पूरा सही मैनेजमेंट पर निर्भर करता है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि जितना बेहतर मैनेजमेंट होता है, उतना ही ज्यादा फायदा पशुपालन के काम में मिलता है. पशुपालन में मैनेजमेंट का मतलब कहीं न कहीं पशुओं की हर जरूरत का ख्याल रखना है. असल में पशुओं की जरूरतें और उनकी देखरेख का तरीका मौसम के लिहाज से बदलता रहता है. गर्मी के मौसम में अलग तरीके से ख्याल रखा जाता है जबकि ठंड के मौसम में अलग तरीके से केयर की जाती है. जैसे अभी जून का महीना है. इस दौरान पशुपालन में पशुओं की देखरेख अलग तरीके से की जाती है.

पशुपालन के जानकार कहते हैं कि जून का महीना ऐसा होता है, जब बारिश भी होती है. ऐसे में इस दौरान कई तरह के हरे चारे की फसल की बुवाई की जाती है. इससे बाद में पशुपालकों को हरा चारा मिलता रहता है. वहीं इस दौरान पशुओं को कुछ बीमारियों का भी खतरा रहता है, इससे भी बचाव करना बेहद ही अहम है. नहीं तो पशु बीमार हो जाते हैं और इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं पशुओं के खानपान का भी ख्याल रखा जाता है कि, उन्हें क्या खिलाए जिससे उत्पादन बेहतर हो सके. इस आर्टिकल में हम आपको पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पशुपालन, सूचना एवं प्रसार कार्यालय पटना की ओर से जारी की गई कुछ अहम जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

जून महीने में क्या करना है, यहां पढ़ें पशुपालक
जून के महीने में एचएस और बी क्यू टीकाकरण कराया जाता है. इससे पहले एक काम करना जरूरी है वो ये है कि 10-15 दिन पहले सभी पशुओं की डीवार्मिंग कर देनी चाहिए. ताकि टीका प्रभावी हो सके.

पशुपालक भाई इसका ख्याल रखें कि पशुओं को 50-60 ग्राम खनिज मिश्रण और 20 ग्राम नमक प्रतिदिन देना शुरू कर दें.

अगर अप्रैल माह में ज्वार बुआई की गई थी तो इस वक्त उस 2-3 बार पानी जरूर देना चाहिए.

बरसात के मौसम में चारे की अच्छी पैदावार लेने के लिये ज्वार और मक्का की बुआई करें.

खरीफ चारा (ज्वार, बाजरा, बोड़ा, दीनानाथ इत्यादि) की बुआई शुरू कर दें.

चूंकि जून का महीना काफी गर्म रहता है, इसलिये पशु के लिये अलग से शेड का निर्माण करना चाहिये. इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पानी पिलाना चाहिए.

ज्यादा दूध देने वाले पशुओं को तरल कैल्शियम, फॉस्फोरस 70-100 ग्राम प्रतिदिन पिलाएं.

पशुओं को बाहरी परजीवियों यानि कीड़ों से बचाने के लिये पशु चिकित्सक की सलाह पर दवा का इस्तेमाल नियमित रूप से करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...