Home डेयरी Dairy: इस तरह कम करें प्रति लीटर दूध उत्पादन की लागत, डेयरी बिजनेस में फायदा हो जाएगा दोगुना
डेयरी

Dairy: इस तरह कम करें प्रति लीटर दूध उत्पादन की लागत, डेयरी बिजनेस में फायदा हो जाएगा दोगुना

animal husbandry
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में 70 फीसदी से ज्यादा खर्च पशुओं की फीड पर आता है. इसके चलते पशुपालन करना और इसमें फायदा उठाना मुश्किल हो जाता है. आमतौर पर डेयरी व्यवसाय करने वाले किसानों की चाहत होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा कमाई करें. इसके के लिए वो पशुओं को ऐसा चारा खिलाते हैं, जिससे वो ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन करें. अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करता है तो इससे फायदा जरूर होता है लेकिन अगर प्रति लीटर दूध की लागत कम कर दी जाए तो फायदा और ज्यादा मिलेगा. इससे डेयरी व्यवसाय में मुनाफा भी दोगुना से ज्यादा हो सकता है.

डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हम बाजार से चारा खरीदते हैं तो या पशुपालन की लागत को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है. जबकि प्रति लीटर दूध की लागत भी से बढ़ जाती है. जबकि इसे कम करना पशुपालकों के ही हाथ में है. इसके लिए जरूरी है कि हरा चारा बाजार से न खरीद कर अपने खेत में ही इसकी बुवाई करें. पशुओं को खिलाएं. इससे प्रति लीटर दूध की लागत को कम किया जा सकता है.

हरे चारे की लागत हो जाती है कम
डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो अगर डेयरी किसान हरा चारा खुद की खेत पर लगाते हैं तो उसकी लागत एक रुपये से भी कम आती है. पशुपालक अपने खेत पर नेपियर घास लगा सकते हैं, जो बहुत ज्यादा पौष्टिक और पशुओं के लिए फायदेमंद है. इसको खिलाने से पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं. पशुओं की सेहत भी अच्छी रहती है. वहीं सूखा चारा सीजन के टाइम पर स्टोर करना चाहिए. क्योंकि जब गेहूं और जौ का हार्वेस्टिंग का सीजन होता है तो उस समय गेहूं का भूसा 3 से 4 रुपए प्रति किलो के हिसाब से आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर इस हम इसी भूसे को आफ सीजन में खरीदते हैं तो हमें 8 से 10 प्रति किलो मिलता है.

इस वक्त रहता है फीड सस्ता
वहीं पशुओं से ज्यादा उत्पादन लेने के लिए उन्हें फीड भी खिलाया जाता है. इसके तौर पर जौ, मक्का और गेहूं का इस्तेमाल किया जाता है. जब जौ, मक्का और गेहूं का सीजन टाइम हो तो तभी इसे स्टोर कर लेना चाहिए. क्योंकि जौ, मक्का और गेहूं सीजन के टाइम में सस्ता मिलता है. आफ सीजन के टाइम में यह महंगा हो जाता है. सीजन के टाइम में गेहूं 20 से 25 रुपये किलो में मिल जाता है. मक्का 18 से 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल जाता है. जबकि सीजन के बाद आप इसकी खरीदारी करते हैं तो गेहूं 30 रुपये और मक्का 25 से 27 रुपये प्रति किलो मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...