Home डेयरी Dairy: डेयरी बिजनेस के लिए जर्सी, गिर और बछौर नस्ल की पालें गाय
डेयरी

Dairy: डेयरी बिजनेस के लिए जर्सी, गिर और बछौर नस्ल की पालें गाय

गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए.
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप डेयरी पशुओं को पालते हैं तो इससे डेयरी फार्मिंग के काम को शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. यदि आप अपने डेयरी फार्म में 10 पशुओं को पालते हैं और हर पशु 10 लीटर दूध देता है तो इस तरह से आप हर दिन हजारों रुपए की कमाई कर सकते हैं. डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को पालकर दूध का व्यवसाय करना एक बेहतर काम है और इसका फ्यूचर भी बहुत अच्छा है. इस काम में कभी मंदी भी नहीं आती है. बस पशुओं का सही तरह से ख्याल रखना होता है और ऐसे पशुओ को पालना होता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन हो सके. जिससे किसान अच्छी कमाई करने लगते हैं.

डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू करने के लिए आप गाय या भैंस पाल सकते हैं. आमतौर पर गाय और भैंस पालकर दूध की कमाई होती है. बात अगर गाय पालन की की जाए तो क्षेत्रीय मौसम और नस्ल के हिसाब से गायों को पालना चाहिए. ताकि जिस क्षेत्र में आप रह रहे हैं, वहां पर गाय खुद को आसानी से ढाल वाली हो. जिससे उत्पादन पर कोई असर न पड़े. ऐसी कई नस्ल हैं, जिनका दूध उत्पादन बहुत ज्यादा होता है और इससे आपको डेयरी फार्मिंग के काम में बेहतर मुनाफा मिल सकता है. कुछ के बारे में आइए यहां जानते हैं.

जर्सी गाय के बारे में जानें
आप जर्सी गाय को पाल सकते हैं. जर्सी गाय प्रति ब्यात में 4500 लीटर दूध का उत्पादन करती है.

जर्सी गाय विदेशी नस्ल की गाय है. जिसका सिर, कंधा और पीठ एक लाइन में तथा रंग हल्का लाल या बदामी व भूरा होता है.

जर्सी गाय की ये भी खासियत है कि ये 26 से 30 महीने के अंदर बच्चा दे देती है. जिससे आगे आपको और ज्यादा मुनाफा मिलने लगता है.

बछौर नस्ल दूध उत्पादन के लिए है बेहतर
आप बछौर नस्ल की गाय का पालन भी कर सकते हैं. ये बिहार राज्य से उत्पन्न एक देसी नस्ल है. ये उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा व सीतामढ़ी जिले में पाई जाती है.

इसका शरीर नौकाकार, नाक और आंख छोटे, पैर छोटे व सीधे होते हैं. दूध उत्पादन के लिए बेहद ही उपयुक्त नस्ल इसे माना जाता है.

गिर गाय की क्या है खासियत
बात अगर गिर गाय की जाए तो ये भारतीय मूल की देसी गाय है. ये गुजरात के गिर जंगलों में पाई जाने वाली सफेद चित्तियों से युक्त लाल रंग की मध्यम आकार की गई गाय होती है.

इसका सिर लंबा, कान लंबे लटके हुए मुड़ी हुई पत्तियों के समान होता है. पूरे एक ब्यात में 1700 लीटर दूध का उत्पादन करती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...