Home पशुपालन Animal News: पशु नहीं हो रहा है गाभिन तो इन तीन चीजों से करें इलाज, एक महीने में मिलेगा शानदार रिजल्ट
पशुपालन

Animal News: पशु नहीं हो रहा है गाभिन तो इन तीन चीजों से करें इलाज, एक महीने में मिलेगा शानदार रिजल्ट

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए जरूरी है कि पशु समय से गाभिन हो जाए. कई बार पशु गाभिन नहीं हो पता है. क्योंकि उसे शरीर में कई दिक्कतें होती हैं. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कुछ पशुओं की यूट्रस में अक्सर गांठ हो जाती है. इसके चलते पशु कभी भी गाभिन नहीं हो पता है. बार-बार रिपीट होता है. चाहे पशु को एआई कराया जाए या फिर नेचुरल तरीके से क्रॉस कराया जाए. इससे पशु का दूध उत्पादन भी नहीं होता और पशुपालकों को नुकसान होता है.

क्या आपको पता है कि पशु के यूट्रस में अगर गांठ हो जाए तो इसका इलाज देसी तरीके से किया जा सकता है, जी हां पशु का इलाज घर में मौजूद कुछ चीजों को खिलाने से किया जा सकता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि पशु के यूट्रेस की गांठ को कैसे सही किया जाए तो इस आर्टिकल को गौर से पढ़ें. यहां आपको जो तरीका बताया जाएगा इससे पशु की ये समस्या दूर हो जाएगी, गांठ भी सही हो जाएगी.

काला जीरा और हल्दी खिलाएं
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लिए आपको 100 ग्राम काला जीरा लेना होगा और इसे सिर्फ एक बार खाली पेट पशुओं को खिलाना है. जब सुबह गाय-भैंस उठे और कुछ खाए पिए न तभी काला जीरा पशु को खिला दें और इस बात का भी ध्यान रखें कि 1 घंटे तक पशु को कुछ भी न खिलाएं. तभी इस चीज का फायदा पशु को होगा. इसके अलावा 25 से 50 ग्राम आप पशु को हल्दी भी खिला सकते हैं. हल्दी खिलाने में इस बात का ध्यान रखें कि पशु के वजन के मुताबिक हल्दी खिलाई जाएगी. मान लीजिए कि पशु का वजन 2 क्विंटल है तो आप 20 ग्राम हल्दी मिला सकते हैं. वहीं पशुओं का वजन 4 क्विंटल है तो आप 50 ग्राम तक हल्दी पशुओं को खिला सकते हैं.

एक महीने में मिल जाएगा फायदा
उसके बाद 15 से 20 ग्राम काली मिर्च भी पशु को खिलानी है. दोनों चीजें हल्दी और काली मिर्च 20 से 30 दिन तक पशुओं को खिलाना है. अगर 20 दिन में फायदा हो जाए तो ठीक है, नहीं तो 30 दिन तक इसे दे सकते हें. उसके बाद गाय को मिनरल मिक्सचर भी आप पशुओं को जरूर से खिलाएं. जो भी सीजन है उस दौरान मिलनी वाली चीजें पशु को खिलानी चाहिए. मसलन हरे चारे के मौसम में हरा चारा जरूर खिलाएं. इससे पशु की समस्या दूर हो जाएगी. आपको बता दें कि यहां बताई गईं चीजें आपको सिर्फ और सिर्फ जानकारी बढ़ाने के लिए दी जा रही है. आप इस चीज को देने से पहले पशु चिकित्सक की भी सलाह ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

murrah buffalo livestock
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए सरकार की मदद से ले सकते हैं मुर्रा नस्ल का सांड

नई दिल्ली. भैंसों की तमाम नस्ल में मुर्रा नस्ल ज्यादा दूध उत्पादन...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Animal Husbandry: कान में टैग लगाने और सींग हटाने से भी बकरियों हो सकता टिटनेस

नई दिल्ली. जब इंसानों को कोई तकलीफ होती है तो वो अपनी...

पशुपालन

IIRF रैंकिंग में वैट यूनिवर्सिटी भारत की दूसरी सबसे अच्छी स्टेट वेटनरी यूनिवर्सिटी बनी

नई दिल्ली. लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...