Home डेयरी Dairy: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को सरसों की खली, मिनरल मिक्सचर और हरा चारा खिलाएं
डेयरी

Dairy: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को सरसों की खली, मिनरल मिक्सचर और हरा चारा खिलाएं

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरीके से दूध उत्पादन पर टिका होता है. जितना ज्यादा दूध का उत्पादन उतना ज्यादा मुनाफा. वहीं अगर दूध उत्पादन घटता चला जाए तो डेयरी फार्मिंग में नुकसान भी होने लगता है. गर्मी के दिनों में अक्सर पशु को कई तरह की दिक्कतें होती हैं. जिसके चलते दूध उत्पादन पर असर पड़ता है. क्योंकि अक्सर पशु को भूख प्यास कम लगती है. इससे भी दूध का उत्पादन कम हो जाता है. वहीं गर्मी की वजह से पशु तनाव में भ आ जाते हैं. इसलिए भी दूध का उत्पादन कम हो जाता है. हालांकि डेयरी फार्मर्स की कोशिश होनी चाहिए कि पशु का ऐसे ख्याल रखें कि दूध उत्पादन पर असर न पड़े.

डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के दिनों में पशु का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी होता है. उन्हें भरपूर चारा और पानी देना चाहिए. ताकि उत्पादन पर इसका असर न पड़े. इस रिपोर्ट में हम आपको दूध बढ़ाने वाली टॉप की तीन फीड के बारे में जानकारी देंगे. जिसको देने से पशु का दूध उत्पादन बढ़ता है और आपको डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान नहीं होता है तो लिए इस बारे में जानते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक पशुओं को प्रोटीन से भरपूर सरसों की खली खिलाना न भूलें. क्योंकि इससे दूध उत्पादन तेजी से बढ़ता है.

आपको बता दें कि सरसों की खली दूध बढ़ाने में बेहद ही असरदार साबित होती है. एक से दो किलो हर रोज पानी में भिगोकर खिलाने से इसका फायदा मिलेगा.

अब बात आती है मिनरल मिक्सचर और कैल्शियम की. पशु के शरीर में पोषण की कमी को पूरा करने के लिए मिनरल मिक्सचर और कैल्शियम जरूरी है.

पशु को मिनरल मिक्सचर और कैल्शियम देने से दूध की क्वालिटी और मात्रा दोनों बढ़ती है. हर दिन पशु को 50 से 60 ग्राम मिनरल मिक्सचर और कैल्शियम देना चाहिए.

दूध उत्पादन बढ़ाने में हरे चारे की बेहद अहमियत होती है. इसलिए पशु को नेपियर घास, बरसीम, मक्का आदि हरा चारा देना चाहिए.

अगर आप पशु को ये चारा खिलाते हैं. तो इससे उनका पाचन स्तर सुधरता है. दूध बढ़ता है. याद रखें कि हर दिन पशु को हरा चारा जरूर खिलाएं.

निष्कर्ष
इसके अलावा पशु को गुड़ भी जरूर खिलाएं क्योंकि, इससे पशुओं को एनर्जी मिलती है और एनर्जी जब पशु की बढ़ती है. वहीं इससे दूध उत्पादन भी बढ़ता है. अगर आप इन चीजों को पशुओं को सही मात्रा में खिलाते हैं तो दूध उत्पादन बेहतर पा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...