Home डेयरी Milk Production: गर्मी में डेयरी फार्म के अंदर लगवाएं ये किट, दूध उत्पादन बढ़ाने में है मददगार
डेयरी

Milk Production: गर्मी में डेयरी फार्म के अंदर लगवाएं ये किट, दूध उत्पादन बढ़ाने में है मददगार

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. गर्मी के दिनों में पशुओं का दूध उत्पादन कम हो जाता है, जब ज्यादा गर्मी पड़ने लगती है तो इससे पशुओं की एनर्जी कम हो जाती है और इसका सीधा असर दूध उत्पादन पर पड़ता है. इसलिए एनिमल एक्सपर्ट पशुओं को ठंडा वातावरण देने की सलाह देते हैं. इसके लिए बहुत से पशुपालक भाई कूलर, पंखा, आदि भी लगाते हैं ताकि पशुओं को गर्मी ज्यादा न लगे और वह आसानी के साथ फार्म में रहें, ताकि दूध का उत्पादन बेहतर मिलता रहे. वहीं इसके अलावा भी गर्मी में दूध का उत्पादन कम न हो इसके लिए कई उपाय किए जाते हैं.

एनिमल एक्सपर्ट पशुओं को ठंडे पानी से नहलाने की भी सलाह देते हैं. साथ ही पशुओं को ऐसी जगह पर बांधने की सलाह देते हैं, जहां पर धूप न आए. क्योंकि इससे पशुओं को परेशानी हो सकती है और पसीना होने की वजह से उनके शरीर से में पानी की कमी भी हो सकती है. ऐसे में भी पशुओं का दूध उत्पादन घट सकता है.

डेयरी फॉर्म में लगवाएं फॉगर किट
पशुओं को ठंडा वातावरण दिया जाए तो इससे दूध उत्पादन में कमी नहीं होगी. बल्कि दूध उत्पादन सही होगा. आप चाहें तो इसके लिए अपने फार्म में फॉगर किट भी लगवा सकते हैं. फॉगर किट से पानी की बहुत मामूली सी फुहार निकलती रहती है. जिससे डेयरी फार्म का टेंपरेचर अच्छा बना रहता है और इससे पशु खुद को ठंडा महसूस करते हैं. इस फॉगर किट को किसान खुद ही आसानी के साथ इंस्टॉल कर सकते हैं. अगर ये कहा जाए कि फॉगर किट से डेयरी फार्मिंग में मुनाफा बढ़ सकता है तो गलत नहीं होगा.

इस तरह करना होता है इंस्टाल
बता दें कि फॉगर किट कई ऑनलाइन वेबसाइट पर आसानी के साथ उपलब्ध है. जिसमें एक मशीन होती है और इसमं टाइमर वगैरह सेट होता है. जबकि एक टैंक भी होता है, जिसमें पानी भरा जाता है. इसके अलावा पाइप दिए जाते हैं और नोजल दिया जाता है. इसे 10 फीट की हाइट पर लगाया जाता है. नोजल से नोजल की दूरी 5 फीट रखी जाती है. पाइप में बीच-बीच में होल बनाए जाते हैं. जिससे हल्की-हल्की फुहार निकलती रहती है.

फार्म भी नहीं होता है गीला
बता दें कि फॉगर किट से निकलने वाली फुहार इतनी हल्की रहती है कि न तो इससे फॉर्म गीला होता है और न ही चारा गीला होता है. इसलिए इस किट को इंस्टॉल किया जा सकता है अगर आप इसे किसी वेबसाइट से खरीदते हैं तो बेचने वाली कंपनी के लोग वीडियो कॉलिंग करके भी आपको इंस्टॉल करने का तरीका सिखा देते हैं. इसलिए आप इसे घर बैठे मंगा लें और अपने पशुओं को ठंडा वातावरण दे दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...