Home डेयरी Dairy Farming : भैंसों के लिए ऐसे तैयार करें हरे चारे का साइलेज, मई-जून में भी बाल्टी भर देंगी दूध
डेयरी

Dairy Farming : भैंसों के लिए ऐसे तैयार करें हरे चारे का साइलेज, मई-जून में भी बाल्टी भर देंगी दूध

Animal Husbandry: Father of 30 thousand children earns Rs 25 lakh per month from this buffalo and its price is Rs 10 crore.
पटना पशु एक्सपो में गोलू—2 भैंसा

नई दिल्ली. जो भी किसान पशुपालन करता है तो उसे इस बात की जानकारी होगी कि पशुओं का अचार जिसे साइलेज कहा जाता है, इसका बहुत महत्व बहुत है. क्योंकि पशुओं को हरे चारे की जरूरत साल भर होती है लेकिन सालभर हरा चारा मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है. अब ऐसे में जब हरा चारा न मिले तो उसकी जगह पर पशुओं को साइलेज दिया जा सकता है. इससे हरे चारे में मौजूद तमाम तत्व साइलेज के लिए जरिए पशुओं को मिलेंगे और दूध उत्पादन भी सही रहेगा. अब सवाल ये है कि भैंसों से या अन्य पशुओं से ज्यादा दूध लेने के लिए कैसे साइलेज तैयार किया जाए.

इन महीनों में होती है दिक्कत
बताते चलें कि साल के चार महीने मई-जून, नवंबर-दिसंबर में किसान के पास हरे चारे कमी होती है. यदि किसान, बरसात के दिनों में ज्यादा ज्यादा पैदा होने वाले हरे चारे को अगर प्रिजर्व कर लें तो हम पशुओं के लिए साइलेज बना सकते हैं. ऐसे में इन चार महीनों में चारे की उपलब्धता नहीं रहती है, उसमें हम आसानी से पशुओं को साइलेज खिला सकते हैं. जिससे पशुओं के दूध उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और अच्छा उत्पादन होगा.

साइलेज का ये भी फायदा है
आज लेबर बहुत महंगी होती जा रही है. जबकि किसानों के पास भी समय की कमी हो गई है. अगर किसान पूरा साल पशुओं को साइलेज खिलाएं तो पशुओं को खेत में ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. किसान भाइयों यह जानना चाहिए कि खरीफ की फसलों में ज्वार, मक्का, बाजरा और रबी की फसलों में जई आदि की फसल से साइलेज बनाया जा सकता है. साइलेज बनाने के लिए आपको ये करना होगा कि जो फसल होती है, उसका एक पेड़ निकाल कर देख लें अगर आपके हाथों में पानी नहीं लगता तो यह फसल पशुओं के साइलेज के लिए बेहतरीन है.

इस तरह भी कर सकते हैं तैयार
दूसरा तरीका यह है कि जो साइंटिफिक भी है. फसल में 60% से ज्यादा पानी न हो वह फसल भी साइलेज बनाने के लिए बहुत बेहतरीन मानी जाती है. तीसरा तरीका यह है कि जब रबी की फसल यानि जई में दाना पड़ने लगे तब ये स्टेज साइलेज बनाने के लिए बहुत ही बेहतर समय माना जाता है. हालांकि फसल में पानी ज्यादा है तो तब उसमें गेहूं की चूरी वगैरह डाल सकते हैं. किसान बसीम का साइलेज बनाना चाहते हैं तो उस स्थिति में सूखा चारा डाला जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश के 26 हजार गांवों तक पहुंचेगा डेयरी नेटवर्क, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सरकार डेयरी सेक्टर को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: एमपी में उन्नत नस्ल की गाय-भैंस के जरिए किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में डेवरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: देश में 8 करोड़ परिवार डेयरी सेक्टर पर हैं आश्रित, दूध, घी, मक्खन, दही, चीज, खोया ने बदली तस्वीर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह...