Home डेयरी Dairy Milk: पशुओं में दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए ऐसे दें पोष्टिक आहार, बढ जाएगा फैट और एसएनएफ
डेयरी

Dairy Milk: पशुओं में दूध की मात्रा को बढ़ाने के लिए ऐसे दें पोष्टिक आहार, बढ जाएगा फैट और एसएनएफ

गर्मी और बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली यह एक महत्त्वपूर्ण अनाज वाली चारा फसल है. ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर, ज्वार को देश के सभी हिस्सों में उगाया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दुनियाभर में दूध की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, खुद को सेहतमंद रखना है तो पौष्टिक दूध बहुत जरूरी है. अब ये पौष्टिक दूध पशुओं से कैसे मिलेगा, ये एक बड़ी समस्या है. क्योंकि पशुओं पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा है, ऐसे में अच्छा फीड पशुओं के लिए बहुत जरूरी है. मगर, किसानों के सामने एक और बड़ी समस्या है कि पशुओं में दूध की मात्रा को कैसे बढ़ाया जाए.जबकि पशुपालक दूध की गुणवत्ता को बेहतर करके भी अधिक आय अर्जित कर सकते हैं. गौरतलब है कि गाय-भैंस के दूध में फैट और एसएनएफ होता है, ये जितना ज्यादा होता है दूध की क्वालिटी उतनी ही बेहतर मानी जाती है.

पशुओं में दूध की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही दूध की गुणवत्ता को बेहतर करना आज के दौर में किसानों के सामने एक बड़ी समस्या है. बता दें कि गाय-भैंस के दूध में फैट और एसएनएफ होता है, ये जितना ज्यादा होता है दूध की क्वालिटी उतनी ही बेहतर मानी जाती है. वहींअधिक फैट और एसएनएफ के दूध से बने प्रोडेक्ट को बेहतर माना जाता है. मगर, देश के ज्यादातर पशुपालकों को इस बारे में जानकारी ही नहीं. मगर, घबराने की कोई जरूरत नहीं, लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज इस खबर के माध्यम से कुछ ऐसी टिप्स दे रहा है, जिसके माध्यम से आप अपने पशु के दूध में फैट एसएनएफ बढ़ा सकते हैं.

दूध में कितना होता है फैट: गाय के दूध को पतला और भैंस के दूध को मोटा कहा जाता है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि गाय के दूध में कम फैट पाया जाता है और इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है जबकि भैंस के दूध में फैट अधिक होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है. आंकड़ों पर गौर करें तो गाय के दूध में 4 से 5 प्रतिशत फैट पाया जाता है. वहीं भैंस के दूध में 6 से 10 प्रतिशत तक फैट पाया जाता है.दूध के अंदर पानी और बटरफैट के अलावा जो पदार्थ होते हैं उन्हें एसएनएफ (सोलिड्स-नॉन-फैट) कहते हैं. एसएनएफ में विटामिन, लैक्टोज और खनिज पदार्थ आदि शामिल होते हैं. गाय के दूध में अमूमन 8.5 प्रतिशत तक एसएनएफ पाया जाता है. वहीं भैंस के दूध में 9 प्रतिशत तक एसएनएफ मौजूद होता है.

अपने पशु के आहार में करें ये बदलाव: पशु पालक अक्सर दूध में फैट और एसएनएफ बढ़ाने के मकसद से हरे चारे की मात्रा को बढ़ा देते हैं जबकि ये उल्टा असर करता है. गाय या भैंस का हरा चारा अधिक मात्रा में देने से उनकी दूध देने की क्षमता तो बढ़ जाती है लेकिन दूध से फैट और एसएनएफ कम हो जाता है. वहीं जो पशु सूखा चारा खाकर दूध देता है उसमें फैट और एसएनएफ की मात्रा को बढ़ जाती है. हालांकि दूध देने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे में किसान पशुओं को 60 प्रतिशत हरा चारा और 40 प्रतिशत सुखा चारा दें तो ज्यादा बेहतर होगा. किसान इसका भी ख्याल रखें कि अचानक पशु के आहार में कोई बड़ा बदलाव न करें. ऐसा करने से पशु की दूध देने की क्षमता पर असर पड़ सकता है.

नस्ल पर भी निर्भर करता है दूध में एसएनएफ और फैट की मात्रा: डेयरी विशेषज्ञों की मानें तो दूध में फैट और एसएनएफ की मात्रा कितनी होगी यह पशु की नस्ल पर निर्भर करता है. अगर आप चाहते हैं कि दूध में फैट और एसएनएफ का स्तर ज्यादा हो तो सबसे जरूरी है कि एक उन्नत नस्ल वाली गाय या भैंस खरीदें. साथ ही सही मात्रा में आहार दें और तय चारे को नियमित रूप से दें.
ये फार्मूला अपनाएं
—100 ग्राम टाटा नमक.
—200 ग्राम सरसों का तेल.
—100 ग्राम गुड़.
—100 ग्राम कैल्शियम.

इन सभी पदार्थों को अपने पशु को चारे में मिलाकर दें ऐसा करने से पशु अधिक से अधिक दूध तो देगा ही. इसके साथ ही दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

दूध में फैट और एसएनएफ बढ़ाने का अन्य उपाय: सबसे पहले पशुपालक मक्का लें और इसे बिल्कुल बारीक पीस लें ठीक आटे की तरह.अब इसे छानकर इसमें कुछ पानी डालें और इसे गूंथ लें. इसके बाद इसके छोटे छोटे के पेड़े बनाएं और चकला बेलन से बेल लें. अब इसे तवे पर सेकें और रोजाना सुबह इनकी तीन से चार रोटियां अपने पशु को खाने के लिए दें.इस उपाय को कुछ दिन तक लगातार दोहराते रहें। ऐसा करने से गाय या भैंस के दूध में न केवल फैट की मात्रा बढ़ने लगेगी बल्कि एसएनएफ भी बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Scheme: डेयरी प्लस योजना के जरिए आधे दाम पर मिलती है दो मुर्रा भैंस

नई दिल्ली. सरकार डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए किसानों की आर्थिक...

डेयरी

Dairy: हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और दूध उत्पादन बढ़ाने मदद करेगा एनडीडीबी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी....

डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गिर और साहीवाल नस्लों को बढ़ावा देगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में पड़ोसी राज्य गुजरात की गिर नस्ल की...

डेयरी

Dairy News: भारत में अगले साल होगा IDF का वर्ल्ड डेयरी समिट, मेजबानी के लिए किया एग्रीमेंट

नई दिल्ली. इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) द्वारा आयोजित 52वें डेयरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस...