Home डेयरी Dairy: मदर डेयरी के फ्रोजन मटर और इडली-डोसा प्लांट की हुई शुरुआत, किसानों को मिलेगा फायदा
डेयरी

Dairy: मदर डेयरी के फ्रोजन मटर और इडली-डोसा प्लांट की हुई शुरुआत, किसानों को मिलेगा फायदा

उद्घाटन करते हुए मंत्री व साथ में मौजूद एनडीडीबी चेयरमैन.

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की सहायक संस्था मदर डेयरी (सफल) द्वारा स्थापित फ्रोजन हरी मटर और इडली-डोसा बैटर प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया. ये प्लांट देश की राजधानी नई दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित की गई है. दावा किया गया है कि ये पहल किसानों की आय में वृद्धि, मूल्य संवर्धन तथा उपभोक्ताओं को वर्षभर सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस अवसर पर सचिव नरेश पाल गंगवार वर्षा जोशी, अपर सचिव, भारत सरकार, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह आदि मौजूद रहे. आधुनिक प्रोसेसिंग अवसंरचना से सुसज्जित ये प्लांट न केवल फ्रोजन मटर की क्षमता में वृद्धि करेगा, बल्कि रेडी-टू-कुक उत्पादों के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगा. यह पहल किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने तथा कृषि मूल्य शृंखला को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी, जो ‘समृद्ध किसान, सशक्त भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करती है.

किसानों को मिलेगा फायदा
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि सीधे किसानों से खरीद करने पर बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी.

जिससे मटर उत्पादक किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम मिलेगा. जिससे सीधे तौर पर किसानों को फायदा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि फ्रोजन और प्रक्रिया उत्पाद की वजह से किसानों के उपज बर्बाद नहीं होगी. कटाई के तुरंत बाद ही इसे प्रक्रिया किया जा सकेगा.

वहीं प्लांट में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा भी इससे मिलेगा.

एनडीटीवी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बताया की इडली डोसा बैटर प्रोसेसिंग प्लांट्स उसे गुणवत्ता वाले बैटर का उत्पादन करने में मदद मिलेगी.

डेयरी सेक्टर अब में क्षेत्र में भी काम कर रहा है. जिससे तमाम लोगों को फायदा होगा. इस प्लांट के बनने से मैन्युअल श्रम कम होगा.

उन्होंने हा कि सबसे अच्छी बात ये है कि मांग के हिसाब उत्पादन क्षमता 50 से 60 किलो प्रति घंटा तक बढ़ सकती है.

इडली डोसा आदि स्टील मशीन की वजह से स्वच्छ रसायनों से मुक्त और पोषक तत्वों से भरपूर बनेगा साथ ही 30 से 50 फीसद का फायदा भी बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...