Home डेयरी Milk Production: जांच के लिए दूध का सैंपल लेते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां
डेयरी

Milk Production: जांच के लिए दूध का सैंपल लेते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां

सामान्य तौर पर गाय ढाई से 3 वर्ष में और भैंस तीन से चार वर्ष की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. प्रजनन काल में पशु 21 दिनों के अंतराल के बाद गाभिन करा देना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दूध के बारे में भी कुछ खास बातें दूध का नमूना लेते समय ध्यान में रखना चाहिए. वह यह की दूध एक द्रव है और साथ में ही इसमें अच्छी मात्रा में वसा होती है जो कि पानी से भी हल्की होती है. इसलिए जब दूध कुछ समय के लिए स्थिर अवस्था में रख दिया जाता है तब वसा सतह पर आ जाती है. इसलिए यदि दूध का नमूना बिना मिलाए ले लिया जाए तब यह कुल दूध का प्रतिनिधित्व नही कर सकेगा. इसलिए दूध का नमूना लेने के पहले दूध को अच्छी तरह से मिला लिया जाना चाहिए. इसके लिए मथनी की तरह का स्टर होता है. उससे दूध को अच्छे से मिला लेना चाहिए.

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के मुताबिक यदि नमूना कम दूध वाले बर्तन से लेना हो तो उसे दो बर्तनों में उल्ट-पलट लेना चाहिए. नमूना लेने की प्रक्रिया, नमूने की मात्रा, जांच के लिए उनका रखरखाव या फिर एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की प्रक्रिया, एवं परख किए जाने वाले गुणों पर निर्भर करता है.

कैसे करनी है जांच, क्या है तरीका
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर तुरंत जांच सम्भव न हो तो नमूने को कम तापक्रम 5 डिग्री सेंटीग्रेट पर जरूरत के मुताबिक टेस्ट मिला कर या फिर दूध उत्पाद के लिए विद्यमान दिशा निर्देश को मानकर भंडारण कर सकते हैं.

यदि केवल वसा का परीक्षण करना हो तो 50 से 60 मिलीटर दूध की जरूरत होती है. अन्य परीक्षण जैसे आपेक्षिक घनत्व इत्यादि निकालना हो तो 250 से 500 मिली. तक नमूना लिया जा सकता है.

वे परीक्षण जो बिना प्रयोगशाला के कम समय में किए जाए और जिनके लिए खर्चीले उपकरणों की आवश्यकता न पड़े तथा जिन्हें दूध हासिल के स्थान पर तुरंत कर लिया जाए, प्लेटफार्म परीक्षण कहलाते है.

इस टेस्ट में दूध को चखकर, सूंघकर और रंग इत्यादि देखकर टेस्ट किया जाता है. इन परीक्षणों में केवल इन्द्रियों का प्रयोग होता है.

टेस्ट में उपभोक्ता की पसंद का ख्याल रखा जाता है. इसके लिए काफी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का चयन करके उन्हें दूध या अन्य पदार्थ जिनका परीक्षण करना हो, दिए जाते हैं.

इसमें यह जरूरी नही है कि उपभोक्ताओं को दूध के विभिन्न पहलुओं की अच्छी जानकारी हो. उपभोक्ताओं को उनकी पसंद को एक निश्चित शब्द के रूप में पेश करने को कहा जाता है.

इसके लिए भी एक विशेष किस्म की श्रेणी उन्हें दी जाती है जिसे हेडोनिक स्केल कहते हैं. यह एक से 9 नम्बरों की होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...