Home डेयरी Dairy Animal: डेयरी पशुओं के लिए इस पेड़ से मिलता है बेहतरीन चारा, इसके हैं कई और भी फायदे
डेयरी

Dairy Animal: डेयरी पशुओं के लिए इस पेड़ से मिलता है बेहतरीन चारा, इसके हैं कई और भी फायदे

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी पशुओं के लिए सहजन एक बेहतरीन चारा फसल है. ये एक बहु-उपयोगी पेड़, झाड़ी है जो गर्म एवं नमी वाले जलवायु क्षेत्रों में उगाया जाता है और आमतौर पर ड्रमस्टिक, सरगवो, मोरिंगा आदि के नाम से जाना जाता है. इस पेड़ की पत्तियां, फल और बीज मानव आहार, पशुओं के चारे, दवाईयों, पानी को साफ करने और जैविक कीटनाशक इत्यादि के रूप में उपयोग होता है. ये पेड़ ज्यादा जैविक भार उत्पन्न करने के लिए जाना जाता है और भविष्य में दुधारु पशुओं के लिए चारे के सहायक वृक्ष के रूप में उपयोग किया जा सकता है.

डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का कहना है कि ये पेड़ पशुओं के लिए अच्छा चारा उपलब्ध कराता है. इसलिए डेयरी किसानों को इसे लगाना चाहिए.

कृषि का तरीका क्या है
एक बार मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई करने के बाद 3-4 बार हैरो चलाएं.

बुवाई 30 सेंमी. दूर स्थित कतारों में पौधों के मध्य 10 सेमी. की दूरी रखकर करें.

90-100 किग्रा. प्रति हैक्टेयर की दर से बीज इस्तेमाल करना चाहिए.

बुवाई से कम से कम 15-20 दिन पहले 5-10 टन प्रति हैक्टेयर की दर से गोबर की खाद डालें। रासायनिक उर्वरक नाइट्रोजन, फोस्फोरस और पोटाश 150-40-40 किग्रा. प्रति हैक्टेयर की दर से इस्तेमाल करें.

30 किलो ग्राम नाइट्रोजन पूरे फोस्फोरस और पोटाश के साथ आधारीय मात्रा के रूप में डालें. बाकि बची नत्रजन की मात्रा प्रत्येक कटाई के एक सप्ताह के बाद डालें.

फसल को सही ढंग से स्थापित करने के लिए पहली कटाई 4 माह की अवस्था पर करनी चाहिए और बाकि की कटाई 2 माह के अंतर पर करनी चाहिए.

पौधों की कटाई जमीन से 10-15 सेमी. ऊपर से की जाती है.

आवश्यकतानुसार 15 दिन के अंतर पर सिंचाई की जाती है, एक बार स्थापित होने के बाद यह वृक्ष कम गहराई वाली कम उपजाऊ भूमि पर भी जीवित रह सकता है.

यह वृक्ष बीज और पौध दोनों के द्वारा उगाया जा सकता है, बीज द्वारा उगाये गए पौधे धीमी गति से बढ़ते हैं परंतु इनमें जड़े गहरी होती हैं.

प्रति वर्ष पांच कटाई करने पर 100-120 टन प्रति हैक्टेयर हरे चारे की उपज प्राप्त होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...