Home डेयरी Dairy Animal: पशु की सेहत से उम्र का लगाएं अंदाज, डेयरी पशुओं की खरीद में इन बातों का दें ध्यान
डेयरी

Dairy Animal: पशु की सेहत से उम्र का लगाएं अंदाज, डेयरी पशुओं की खरीद में इन बातों का दें ध्यान

cow and buffalo farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुओं को खरीदते समय उनकी उम्र और सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए. कम उम्र और अच्छी सेहत वाला पशु खरीदेंगे तो इससे आपको डेयरी फार्मिंग के काम में फायदा मिलेगा. क्योंकि तब पशु ज्यादा दिनों तक दूध का उत्पादन करेगा. जिससे डेयरी फार्मिंग में मुनाफा होगा. एक्सपर्ट का कहना है कि पशु की सेहत देखकर पशु की उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है. बूढ़े पशु की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और पशु धीमी गति से चलता है. उसकी त्वचा ढीली हो जाती है और मुंह से दांत गिर जाते हैं. बूढ़े पशु की आंख के पीछे तथा कान के बीच के टेम्पोरल क्षेत्रों में गड्‌ढा बन जाता है.

इसके विपरीत युवा अवस्था की भैंसों व गायों का शरीर सुंदर, सुडौल, चुस्त, चमकदार त्वचा तथा चर्बी कम होती है. अच्छी खुराक होने पर भी बूढ़े पशु और स्वस्थ पशु में अंतर कर पाना संभव नहीं हो पाता है. कई बार व्यापारी ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाकर दूध दोहन कराते हैं. इससे बचने के लिए जब भी दूध दोहन कराएं तो अपने सामने कम से कम आधा घंटा व्यापारी से बात करने में गुजार दें फिर इसके बाद ही दोहन कराएं.

चमक से खा जाते हैं धोखा
खुले बाजार, मेलों, पशु हाट आदि से पशुओं को खरीदने में कभी-कभी पशु की पहचान करने में धोखा हो जाता है. इसलिए खरीदते समय उक्त स्थान पर यदि गर्भ की जांच करने वाला कोई जानकार या पशु चिकित्सक हो तो उससे गर्भ जांच करा लेना चाहिए. भैंस के सींगों का बारीकी से निरिक्षण कर लें कि कहीं दरातीं से घिसे हुए तो नहीं हैं. त्वचा की चमक पर धोखा खाने से पहले देख लेना चाहिए कि भैंस पर चमक पैदा करने के काला तेल तो नहीं चुपड़ दिया गया है.

दूध बढ़ाने के लिए करते हैं ये काम
कई बार चालाक किस्म के लोग बकरी, गाय या भैंस के नीचे किसी दूसरी अनुपयोगी गाय भैंस का नवजात लवारा बांध देते हैं तथा उसे ताजी ब्याही बताकर अधिक कीमत में बेचकर धोखा दे देते हैं. इससे बचने के लिए बच्चे को उसकी मां के नीचे लगाकर देखना चाहिए. दूध बढ़ाने के लिए चीनी, गुलकंद, जलेबी की चासनी, ओवर फीडिंग करके भी व्यापारी दूध की मात्रा में वृद्धि करके दिखा देते हैं. इसलिए इसकी पहचान अनुभवी पशुपालकों के माध्यम से अथवा संभव हो तो तीन-चार दिन नजर रखकर की जा सकली है. भैंस के रंगे खुर तथा काजल लगी आंखों को सफेद कपड़े से पोछकर पता किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...