नई दिल्ली. हिंदुस्तान में दूध उत्पादन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होता है.देश के कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसद है. अब सवाल उठता है कि सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन किस राज्य में होता है और किस राज्य में कौनसा पशु दूध उत्पादन में सबसे ज्यादा भूमिका निभाता है, तो हम केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर बताएंगे कि किस राज्य में कौनसा पशु ज्यादा दूध देता है. यूपी में गाय-भैंस तो राजस्थान में बकरियोंं से सबसे ज्यादा का उत्पादन होता है. आइए जानते हैं कि किस राज्य में भैंस, गाय और बकरी सबसे ज्यादा दूती हैं.
टॉप-10 राज्य जहां की भैंस सबसे ज्यादा दूध देती हैं
State | (2022-23) |
उत्तर प्रदेश | 2.30 करोड़ |
राजस्थान | 1.61 करोड़ |
मध्यप्रदेश | 96 लाख |
अरुणाचल प्रदेश | 95 लाख |
हरियाण | 91 लाख |
पंजाब | 85 लाख |
गुजरात | 80 लाख |
महाराष्ट्र | 49 लाख |
बिहार | 42 लाख |
तेलंगाना | 40 लाख |
total milk production in india | 230577000.3 |
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है. |
सबसे ज्यादा बकरियों का दूध राजस्थान और यूपी में
अगर सबसे ज्यादा किसी राज्य की बकरी दूध देती हैं तो उनमें पहले नंबर पर राजस्थान का नाम का नाम आता है तो दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है तो तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है और चौथे स्थान पर गुजरात है.अब हम बात करें कि देश कि वे कौनसे टॉप-10 स्टेट हैं, जहां की बकरियां सबसे ज्यादा दूध देती हैं. इस जानकारी के लिए नीचे दी गई इंडेक्स में पढ़ें.
State | (2022-23) |
राजस्थान | 31.6 लाख |
उत्तर प्रदेश | 13.13 लाख |
मध्यप्रदेश | 10.12 लाख |
गुजरात | 3.63 लाख |
महाराष्ट्र | 3.45 लाख |
बिहार | 2.71 लाख |
बेस्ट बंगाल | 2.6 लाख |
झारखंड | 2.29 लाख |
तमिलनाडु | 1.18 लाख |
केरला | 1.34 लाख |
total milk production in india | 76 लाख टन |
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है. |
राजस्थान में होता है सबसे ज्यादा गाय के दूध का उत्पादन
भारत में गाय के दूध का उत्पादन भी बड़ी मात्रा में होता है, लोगों के जहन में हरियाणा और पंजाब का नाम सबसे पहले आता है लेकिन ये सच नहीं हैं. अगर सबसे ज्यादा भैंस दूध कहीं की देती हैं तो उनमें पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है तो दूसरे नंबर पर राजस्थान है, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का नंबर आता है. अब दिमाग में फिर से सवाल आ रहा होगा कि गाय के मामले में कौनसा प्रदेश पहले नंबर पर है तो इस बारे में हम आपको बता देते हैं. नीचे दी गई सूची में गाय के दूध बारे में जानकारी दी जा रही है.
State | (2022-23) |
राजस्थान | 92.9 लाख |
मध्यप्रदेश | 69.16 लाख |
उत्तर प्रदेश | 69.61 लाख |
बिहार | 41.62 लाख |
गुजरात | 30.39 लाख |
कर्नाटक | 18.04 लाख |
महाराष्ट्र | 15.42.6 लाख |
झारखंड | 14.01 लाख |
छत्तीसगढ़ | 12 लाख |
अरुणाचल प्रदेश | 11.14 लाख |
total milk production in india | 4.67 करोड़ टन |
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं. आंकड़े लाख टन में है. |
Leave a comment