Home पशुपालन Fire In Summer: गर्मी में होता है अगलगी का खतरा, अपने पशुओं को आग की घटना से कैसे बचाएं, जानें यहां
पशुपालन

Fire In Summer: गर्मी में होता है अगलगी का खतरा, अपने पशुओं को आग की घटना से कैसे बचाएं, जानें यहां

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलती हुई बीड़ी, सिगरेट, माचिस की तीलियां ऐसे ही ना फेंके. कुछ सावधानियां बरती जाएं तो आग लगने के खतरे को काफी कम किया जा सकता है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मौसम गरम हो चुका है और सूरज की तपिश बेहाल करने लगी है. इस मौसम में सबसे बड़ा खतरा आग लगने का रहता है. एक छोटी सी चिंगारी किसानों के खेत, खलियान, घर, पशु को नुकसान पहुंचा देती है. आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है. आग लगने की जानकारी लोगों को दी जा रही है, जिन कारणों से आग लग सकती है, उन कमजोरियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे आग लगने के खतरे के कम किया जा सके. इस मौसम में दोपहर के समय तेज तेज हवाएं चलती हैं. आमतौर पर कुछ लोग जलती हुई बीड़ी, सिगरेट और माचिस की तीली लापरवाही में कहीं भी फेंक देते हैं. जिसका खामियाजा किसी दूसरे को भुगतना पड़ सकता है.

कई बार शॉर्ट सर्किट से भी आग लग जाती है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में अगलकी से बचाव के उपाय पर लोगों को जागरूक करना शुरू किया है. आईए जानते हैं आग लगने पर क्या करें. आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलती हुई बीड़ी, सिगरेट, माचिस की तीलियां ऐसे ही ना फेंके. कुछ सावधानियां बरती जाएं तो आग लगने के खतरे को काफी कम किया जा सकता है.

आग लगने पर क्या करें: पशुओं को आग से बचने के लिए मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम करके रखें और उनकी निगरानी अवश्य करते रहें. जहां पर सामूहिक भोजन बनाने इत्यादि का कार्य को रहा हो, वहां पर पानी की अच्छी व्यवस्था रखें. रसोई घर यदि फूस का हो तो उसकी दीवार पर मिट्टी का लेप जरूर कर दें और रसोई घर की छत ऊंची रखें. आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू या मिट्टी तथा पर्याप्त मात्रा में पानी रखें. हवन और पूजन आदि का काम सुबह 9:00 बजे से पहले संपन्न कर लें.
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से जागरुकता की अपील की है और कहा है, कि फायर ब्रिगेड यानी दमकल को 101 नंबर एवं स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित करें और आग बुझाने में सहयोग करें. कुछ खेतों में ढीले तारों की वजह से आग लगती है. इसलिए आग लगने से बचाने के लिए ढीले तारों को समय−समय पर दुरुस्त कराना बेहद जरूरी है. शॉर्ट सर्किट से लगी आग चंद मिनटों में तबाही मचा सकती है. इसलिए इन बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: विदेश से लौटे रिटायर्ड कर्मचारियों ने वेटरनरी यूनिवर्सिटी में डेयरी की ट्रेनिंग में दिखाई दिचलस्पी

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना में...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Disease: गलाघोंटू बीमारी से पीड़ित पशु की एक-दो दिन में हो जाती है मौत

नई दिल्ली. बीमारी कोई भी हो, अगर पशु हो जाए तो फिर...

पशुपालन

Animal Husbandry: राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 का आयोजन 6 से 8 मार्च तक

नई दिल्ली. यदि आप भी किसान और पशुपालक हैं तो राष्ट्रीय डेयरी...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: बार-बार AI के बाद भी गाभिन नहीं हो रही गाय-भैंस तो हैं इसके 20 कारण

नई दिल्ली. पशुपालन में सबसे ज्यादा ध्यान पशु के गर्भधारण का रखना...