Home पोल्ट्री Poultry Farming: क्या आपके फार्म में भी मुर्गियां तोड़ देती हैं अंडा, यहां पढ़ें इसका क्या है उपाय
पोल्ट्री

Poultry Farming: क्या आपके फार्म में भी मुर्गियां तोड़ देती हैं अंडा, यहां पढ़ें इसका क्या है उपाय

poultry news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग कम पूंजी में ज्यादा कमाई कराने वाला बिजनेस माना जाता है. पोल्ट्री फार्म में अंडों के उत्पादन और मीट के उत्पादन से पोल्ट्री फार्मर कमाई करते हैं. ग्रामीण इलाकों में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के जरिए भी कमाई की जाती है. जहां लोग घर के आंगन या घर के पीछे खाली पड़ी जगह पर मुर्गियों को पालकर अच्छी खासी इनकम हासिल कर लेते हैं. इस तरह की फार्मिंग में फीड पर भी खर्चा कम आता है. क्योंकि मुर्गियां घर में पड़े अनाज और अन्य वेस्ट सामानों को खाकर अपना पेड़ भर लेती हैं. जिससे मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है.

अगर आप भी पोल्ट्री फार्मिंग करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा काम है. जिसे करके आप खूब सारी इनकम कर सकते हैं. कई सरकारें पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सब्सिडी भी देती हैं. ताकि पोल्ट्री फार्मर के पास पैसों की कमी हो तो वह सरकार से लेकर इस काम को करें और अपनी आजीविका चलाएं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप अंडों के लिए मुर्गी फार्मिंग करते हैं तो इसमें आने वाली एक परेशानी का हल यहां जानेंगे.

अंडों को तोड़ देती हैं मुर्गियां
पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार ऐसा होता है कि मुर्गियां जिन अंडों का उत्पादन करती हैं उन्हें वह खुद ही तोड़ देती हैं. अंडों को तोड़कर पी भी जाती हैं. अगर मुर्गियां अंडों को तोड़ देती हैं तो इसे सीधे तौर पर नुकसान होता है. मान लीजिए कि पोल्ट्री फार्मर के फॉर्म में 100 मुर्गियां हैं, जिसमें से 10 मुर्गियां अंडों को तोड़ देती हैं, तो इससे हर दिन डेढ़ सौ रुपए तक का नुकसान हो सकता है. क्योंकि देसी मुर्गियों के अंडों की कीमत तकरीबन 15 रुपये तक होती है. मुर्गी अंडा न तोड़े, इसके लिए क्या किया जाए, इस बारे में पोल्ट्री फार्मर का जानना बेहद ही जरूरी है.

इस तरीके को आजमाएं, नहीं तोड़ेंगी अंडा
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी अंडा न तोड़े इसके लिए आपको उनके पैरों में से एक पंख लेना है. पंख को पीछे के हिस्से को हाथों से पकड़ लें जो थोड़ा नुकीला होता है. फिर मुर्गी की नाक में इस पर को क्रॉस कर दें. यह आसानी के साथ मुर्गी की नाक से क्रॉस हो जाएगा और इससे मुर्गी को कोई दिक्कत भी नहीं आएगी. ऐसा कर देने से कुछ ही दिनों में मुर्गियां अंडा तोड़ना बंद कर देंगी और न ही अंडा तोड़कर उसको पीएंगी. यह तरीका कई पोल्ट्री किसान अपना चुके हैं. जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है. आप भी आजमाएं फायदा जरूरी मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...