Home career Government Job: आबकारी विभाग में निकली कांस्टेबल की भर्ती, 12वीं पास भी कर पाएंगे आवेदन
career

Government Job: आबकारी विभाग में निकली कांस्टेबल की भर्ती, 12वीं पास भी कर पाएंगे आवेदन

job
सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन.

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि सरकारी नौकरी करने का एक और सुनहरा मौका निकला है. दरअसल, आबकारी आरक्षक भर्ती निकली है, जिसमें नौकरी करके आप अपना कॅरियर बना सकते हैं. गौरतलब है इस वक्त ज्यादातर युवाओं की पसंद सरकारी नौकरी है. वो सरकारी नौकरी करके अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो फिर ये खबर आपके ​लिए है. आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकारी नौकरी करके अपना कॅरियर बना लें.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 200 आरक्षकों की भर्ती होगी. इसके लिए बारहवीं पास आवेदन कर सकते हैं. 27 जुलाई को व्यापमं से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. राज्य बनने के बाद पहली बार आबकारी आरक्षक के लिए भर्ती निकली है. हालांकि, इसके लिए आबकारी विभाग से पिछले साल प्रस्ताव मिला था. पिछले दिनों विभाग की ओर से इसका विज्ञापन जारी हुआ. अब व्यापमं की ओर से भर्ती नियम, सिलेबस समेत अन्य की जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है.

40 की उम्र वाले भी करें अप्लाई
इस भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो बारहवीं है. इसी के कारण बड़ी संख्या में आवेदन का अनुमान है. इस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता के तहत पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए. वहीं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर है. इसी तरह इस पद के लिए महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 152.4 सेमी जरूरी है. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है. अधिकतम आयु 40 वर्ष है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार होगी. चयन के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है.

आवेदन की आखिरी तारीख जानें
आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून की शाम 5 बजे तक किए जा सकते हैं. त्रुटि सुधार 28 से 30 जून शाम 5 बजे तक होगा. एग्जाम फीस सामान्य वर्ग 350 रुपए है. ओबीसी 250 और एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपए है. परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क वापस होगा. पहले, व्यापमं की परीक्षाओं के लिए स्थानीय निवासी उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था. प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...