Home मछली पालन Fish Farmer नुकसान से बचना चाहते हैं तो मछलियों का इस तरह रखें ख्याल
मछली पालन

Fish Farmer नुकसान से बचना चाहते हैं तो मछलियों का इस तरह रखें ख्याल

CIFE will discover new food through scientific method
मछली का प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. देश में खेती किसानी के साथ-साथ अब मछली पालन भी खूब हो रहा है और किसान मछली पालन से फायदा भी उठा रहे हैं. गौरतलब है कि एक-दो दिनों से ठंड में कमी जरूर आई है लेकिन अभी भी मौसम सर्द है. क्योंकि सर्द मौसम में मछली पालन करना किसी चुनौती से कम नहीं है. खास तौर पर सर्दियों के मौसम में मछली पालन में कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होता है, जिससे चूक हो गई तो मछली पालक को नुकसान उठाना पड़ता है. आईए जानते हैं इसके बारे में.

तालाब में डालें ये घोल
आमतौर पर देखा गया है कि सर्दी के मौसम में मछलियां काफी सुस्त रहती हैं. इस कारण से मछलियों को ठंड के दिन में दिनों में कम मात्रा में ही भोजन देना चाहिए. सर्दियों के मौसम मछलियों को ठंड से बचने के लिए 15 किग्रा चूना, 15 किग्रा सिंगल सुपर फास्फेट, 5 किलो मिनरल मिक्चर और 50 किलो सरसों या राई की खल्ली घोलकर डाल देना चाहिए, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह प्रक्रिया आपको प्रति एकड़ 10 से 15 दिनों के अंतराल पर करना है.

इन बीमारियों से बचाने के लिए ये करें
कोहरे आौर तापमान अधिक नीचे गिरने पर तालाब में मछलियों के लिए आहार, चूना, खाद, गोबर, दवा आदि देना बंद कर देना चाहिए. सर्दियों में मछलियों को उचित आहार प्रदान करें. जिसमें प्रोटीन विटामिन और खनिज हो. इसके अलावा मछलियों के लिए उचित जल सुरक्षा भी सुनिश्चित करना चाहिए. सर्दी के मौसम मछलियों को पैरासाइटिक संक्रमण और फफूंद से होने वाली संक्रमण से ही बचना चाहिए. इसके लिए आपको तालाब में 40 से 50 किलोग्राम प्रति एकड़ नमक का गोल डालना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fish Farming: मछली ले जाने वाले वाहनों को न रोकने का मत्स्य निदेशालय ने दिया पुलिस को निर्देश

नई दिल्ली. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालन

Fisheries: ओडिशा में 16 लोगों की इनकम फिशरीज सेक्टर पर है निर्भर

नई दिल्ली. भारत के पूर्वी तट पर बंगाल की खाड़ी के किनारे...

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालन

Fisheries: ईईजेड और खुले समुद्र में भारतीय जहाजों द्वारा पकड़ी गई मछलियों को सरकार ने किया टैक्स फ्री

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उत्पादन मंत्री राजीव रंजन...