Home मछली पालन Fisheries: तालाब में मछली का चारा डालने का क्या है सही तरीका, जानें यहां
मछली पालन

Fisheries: तालाब में मछली का चारा डालने का क्या है सही तरीका, जानें यहां

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछलियों को चारा देना जरूरी होता है और यह भी जरूरी होता है कि उन्हें किस तरह का चारा दिया जाए. जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी हो और बेहतर प्रोडक्शन मिले. ताकि मछली पालकों को इससे फायदा मिल सके. फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि अच्छी क्वालिटी के फीड के अलावा इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि मछलियों को किस तरह से चारा दिया जाए. यह जानना भी मछली पालन के लिए बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि चारा खिलाने का तरीका भी उतना ही जरूरी है जितनी कि उसकी गुणवत्ता. तभी अच्छा चारा देने का फायदा मिलेगा.

एक्सपर्ट के मुताबिक हमेशा ही एक निश्चित जगह पर चारा डालना चाहिए. इसका फायदा ये होता है कि इससे मछलियां उस जगह को पहचानने लगती हैं और नियमित रूप से वहीं पर आकर फीड को खाना शुरू कर देती हैं. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान दें कि चारा धीरे-धीरे फैलाना चाहिए. ताकि यह सभी मछलियों तक पहुंच सके और कोई भी मछली ऐसी न रहे, जिसे चारा न मिले और वह भूखी रह जाएं. क्योंकि अगर मछलियां भूखी रह गईं तो इससे उनकी ग्रोथ पर असर पड़ता है.

हाई क्वालिटी ग्रोथ सप्लीमेंट दें
अगर आप मछलियों की ग्रोथ को और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो हाई क्वालिटी ग्रोथ सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बाजार में हाई क्वालिटी ग्रोथ सप्लीमेंट उपलब्ध होता है. अगर आप मछली पालन के काम में नए हैं तो अनुभवी मछली पालक से इस बारे में जानकारी कर सकते हैं कि किस कंपनी का हाई ग्रोथ सप्लीमेंट खरीदा जाए जिससे मछलियों की ग्रोथ अच्छी हो. वहीं पानी में हलचल बनाए रखने से ऑक्सीजन की मात्रा तालाब में बेहतर रखनी चाहिए. बड़े तालाब में एयरेटर चलाने की जरूरत पड़ती है, जिससे मछलियां ज्यादा एक्टिव रहती हैं और जल्दी वजन बढ़ाती हैं.

प्लैंक्टन तैयार करना होता है जरूरी
एक्सपर्ट कहते हैं कि जैसे-जैसे मछलियां ज्यादा बड़ी होती हैं उन्हें अच्छे पोषण और बेहतर माहौल की जरूरत होती है. अगर तालाब में नेचुरल फूड यानी प्लैंकटन सही मात्रा में बना रहेगा तो मछलियों की ग्रोथ तेज के साथ होती है. इससे आपका चारे का खर्च भी कम हो जाता है, जिसका सीधा सा मतलब है कि फिश फार्मिंग की लागत कम आती है और इसका फायदा आपको मिलता रहता है. हर 15 दिन में तालाब में प्लैंक्टन तैयार करना बेहद जरूरी होता है. जिसके लिए गोबर यूरिया और सुपर फास्फेट का सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...