Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालक ठंड से पहले करें ये तैयारी, जानें कितना होना चाहिए तालाब का तापमान
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालक ठंड से पहले करें ये तैयारी, जानें कितना होना चाहिए तालाब का तापमान

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. धीरे-धीरे गर्मी कम हो रही है और ठंड में इजाफा हो रहा है. सुबह और शाम में मौसम ने बिल्कुल से करवट ले ली है. ऐसे में अगर आप मछली पालक हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि ठंड शुरू होने से पहले ही आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है, नहीं तो मछली पालन के काम में आपको भारी नुकसान हो सकता है. यदि आप मछली पालन के काम में नुकसान से बचना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि ठंड में क्या इंतजाम किया जाए तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें.

भारत सरकार के मछली पालन विभाग के मुताबिक ठंड की शुरुआत में मछली पालकों को पानी का तापमान नियंत्रित करना चाहिए. ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखना भी बेहद ही जरूरी है. इन दो कामों को तो जरूर से करना चाहिए, नहीं तो मछलियों की ग्रोथ और उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

क्या काम करना है
इसके अलावा मछली पालकों को सलाह दी जाती है कि मछलियों को हल्का पोषक तत्वों से भरपूर आहार शुरुआती ठंड में खिलाएं.

वहीं तालाब की नियमित सफाई करना बेहद ही जरूरी है. हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए चूना और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आप नए मछली पालक हैं तो यह जान लें कि मछलियों को भी सर्द हवाएं परेशान करती हैं. इससे बचाव के लिए तमाम उपाय करना चाहिए.

जान लें कि पानी का तापमान 25 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए. इसके लिए तमाम उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

ठंड में तालाब के अंदर ऑक्सीजन की कमी होना आम बात है. ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए एयरटैब या ऑक्सीजन देने वाले तमाम उपकरण का इस्तेमाल करें.

तालाब की नियमित रूप से सफाई के लिए गंदगी को हटाएं. पानी के पीएच स्तर को 7 से 8 के बीच रखें. जांच के बाद चूने का इस्तेमाल करें.

निष्कर्ष
अगर मछली पालक भाई इन बातों का ध्यान देते हैं तो शुरुआती ठंड में मछलियों को होने वाली परेशानियों से बचा सकते हैं और फिर इसी तरह से ठंड में भी मछलियों की देखभाल को सही तरीके से करना चाहिए. ताकि उत्पादन पर असर आए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...