Home मछली पालन Fish Farming Tricks: तेजी से ग्रोथ पकड़ेंगी आपकी मछलियां, बस कर लें यह काम
मछली पालन

Fish Farming Tricks: तेजी से ग्रोथ पकड़ेंगी आपकी मछलियां, बस कर लें यह काम

जब पूरी जानकारी होगी तो नुकसान का चांसेज कम होगा और इससे मुनाफा ज्यादा होगा. इसलिए अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो जरूरी है कि मछली को खाना खिलाया जाता है उसकी जानकारी तो कम से कम कर लें.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन आज शहर हो या देहात किसान इसके जरिए अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं. लेकिन कुछ परेशानियां भी मछली पालन में फिश फार्मरों के सामने आती हैं. कई बार मछलियां ठीक से ग्रोथ नहीं कर पाती हैं. तालाब की सही जानकारी नहीं होने से मछली पालने वालों को निराश हो जाते हैं. मछली पालन में कई महत्वपूर्ण चीज हैं जो सही ढंग से नहीं कर पाते हैं. जिसकी वजह से उनकी मछलियों में ग्रोथ नहीं हो पाती है. अगर आप भी अच्छी विधि से मछली पालन नहीं करते हैं तो आप बिजनेस में नुकसान उठा सकते हैं. कई ऐसे कारण हैं जो धीमी ग्रोथ के कारण बिजनेस को मुनाफा नहीं दे पाते हैं. इसके लिए आज हम बात करते हैं इन्हीं फार्म से आप कैसे अपनी मछलियों की ग्रोथ को अच्छा कर सकते हैं. यहां हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बता रहे हैं.

बात करते हैं पानी की गुणवत्ता की यानि अच्छी क्वालिटी के पानी की. मछली की ग्रोथ देने का काम पानी में ऑक्सीजन करती है. कार्बन डाइऑक्साइड और उसके पोषक तत्व मछली की ग्रोथ को और बढ़ाते हैं. मछली पालन में पानी की क्वालिटी को जांचना बहुत जरूरी होता है. ऑक्सीजन 5.0 मिलीग्राम लीटर पीएच 7.5 से 8.5 होना जरूरी है. पानी कई तरीके क्वालिटी में पाया जाता है, जैसे—मीठा पानी, खारा पानी.

ऑक्सीजन कैसी होनी चाहिए सबसे जरूरी क्वालिटी में एक है ऑक्सीजन, जिससे अच्छी मछली पैदा होने की जरूरत है. क्योंकि भोजन ग्रहण करना, बीमारियों से लड़ना इसका सीधा संबंध ऑक्सीजन से है. मछली और झींगा के लिए कम ऑक्सीजन तनावपूर्ण हालात पैदा करने वाली होती है. ऑक्सीजन की कमी से वृद्धि रुक जाती है और मछली के रोग प्रतिरोध का क्षमता कम हो जाती है. रात में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, वहीं इस बात को देखना जरूरी है कि तापमान कम होने पर भी पानी में ऑक्सीजन कितनी रहती है.

मछली या झींगा तालाब में ऑक्सीजन कैसे बनाएं मछली पालन में ऑक्सीजन स्तर के सुधार के लिए आप यह कदम उठा सकते हैं. रात के समय एयर रेटर का प्रयोग करके ऑक्सीजन को बढ़ा सकते हैं. जब प्लवक मर जाता है तो उसको बाहर निकलना है. फूड खिलाने की दर को कम करें और अधिक बार खिलाने पर एक ही फीड फैलाएं. टेंपरेचर के अंतर से बचने के लिए तालाब में पानी को लगातार चलाते रहना जरूरी है. ऑक्सीजन के स्तर में सुधार लाने के लिए पानी को तालाब में भरने की जरूरत है.

फीड की खराब क्वालिटी मछलियों में ग्रोथ के लिए नेचुरल फूड के अलावा कृत्रिम फूड भी जरूरी होता है. जब मछलियों को खाने के लिए बैलेंस डाइट दी जाती है तो भी तेजी से ग्रोथ करती हैं और वे हेल्थी रहती हैं. अच्छे फूड का मतलब प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज लवण और पानी है. घटिया या मिलावटी फीड के कारण मछलियों की वृद्धि नहीं हो पाती है और यहां तक कि वे मर भी जाती हैं. फीड को अच्छे मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय डीलर से लेना बहुत ही आवश्यक है. कुछ क्वालिटी वाली फीड और आवश्यक मात्रा में फीड खिलाने से मछलियां तेजी से बढ़ती है.
सही फूड का चयन करके मछली को उचित मात्रा में दें. मछली की उम्र बढ़ने के साथ-साथ आहार की दर कम होती जाती है.
मछली के बीच की खराब क्वालिटी अगर आप तालाब में खराब क्वालिटी वाले फ्राई, फिंगरलिंग और जुबेनाइल स्टॉक करते हैं तो यह अच्छी तरह से विकसित नहीं होंगे. बेहतर यह होगा कि आप अपने तालाब के बराबर किसी छोटी नर्सरी तालाब को करें और वहां अच्छी क्वालिटी का बीज पैदा करें. मछली की अच्छी ग्रोथ के बारे में आप पहचान करके अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं. फीड में सुधार किया जा सकता है, आहार कब देना हो, उसका समय तय करें. पानी की क्वालिटी देखें. कभी भी 3 महीने से पहले मछली को निकालने का फैसला ना लें. कुछ मछलियों की प्रजाति धीमे-धीमे बढ़ती है. एक अच्छी मछली 5 से 6 महीने में ग्रोथ पकड़ती है. इन आसान तरीके से आप मछली पालन में लाभ उठा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...