Home मछली पालन Fish Farming Tips: दिसंबर में इन तीन बातों पर जरूर अमल करें मछली पालक, पढ़ें यहां
मछली पालन

Fish Farming Tips: दिसंबर में इन तीन बातों पर जरूर अमल करें मछली पालक, पढ़ें यहां

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. दिसंबर का महीना मछली पालकों के लिए बेहद ही अहम होता है. भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के मुताबिक दिसंबर के महीने में पानी का तापमान ऑक्सीजन का स्तर और मछलियों के आहार पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर इन बातों का ध्यान नहीं दिया जाए तो मछली पालन के काम में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. यदि आप मछली पालन के काम में नुकसान नहीं उठाना चाहते और चाहते हैं कि मछलियों की ग्रोथ न रुके तो यहां बताई जाने वाली कुछ अहम बातों पर जरूर अमल करें.

एक्सपर्ट का कहना है कि कम तापमान में मछलियां सुस्त हो जाती हैं. इसलिए उन्हें कम और आसानी से पचने वाला फीड खिलाना चाहिए. यदि ऑक्सीजन की मात्रा तालाब में कम हो गई है तो एयरेटर का इस्तेमाल इस महीने में नियमित रूप से करना चाहिए.

अमोनिया का स्तर जरूर करें चेक
फिश एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि दिसंबर के महीने में तालाब की नियमित रूप से सफाई करना चाहिए. अमोनिया का स्तर जरूर चेक कर लें.

अगर तालाब में अमोनिया गैस उत्पन्न हो गई है तो इससे मछलियों में मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. वहीं मछलियों को ठंड से बचाने के लिए शेडिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दिसंबर के महीने में मछलियों को धूप मिलना भी बेहद जरूरी है. इसलिए तालाब में जब सीधे धूप पड़ती है तो मछलियों को इससे राहत मिलती है.

यदि आप अमोनिया और नाइट्रेट जैसी गैस को रोकना चाहते हैं तो तालाब का पानी नियमित रूप से बदलते रहें. पोटैशियम परमैंग्नेट या चूने का इस्तेमाल करें.

एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि 15 से 20 दिनों पर जाल चलाकर मछलियों की चाल का पता करें. वह सुस्त हैं या एक्टिव है इस बात की जानकारी होना जरूरी है.

निष्कर्ष
वहीं इस महीने में फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए कॉपर सल्फेट या हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है. यदि इन चीजों को आप करते हैं तो ठंड के मौसम में मछली पालन में आपको नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...