Home पशुपालन Goat Farming: अभी बकरी पालन शुरू करेंगे तो आने वाले वक्त में हो जाएंगे मालामाल, जानें कैसे
पशुपालन

Goat Farming: अभी बकरी पालन शुरू करेंगे तो आने वाले वक्त में हो जाएंगे मालामाल, जानें कैसे

गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान, लू, पीने के पानी तथा हरे चारे की कमी के कारण दुधारू पशुओं में दूध का उत्पादन कम हो जाता है.

नई दिल्ली. बकरी पालन आज की डेट में एक बेहतरीन काम है और दुनिया भर में जितनी बकरियां हैं, तकरीबन 20 फीसदी बकरियां भारत में भी हैं और यह तेजी से ग्रोथ करने वाला क्षेत्र है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर कोई किसान बकरी पालन में हाथ आजमाता है तो उसे मायूसी हाथ नहीं लगेगी. बल्कि कुछ ही समय में वह अपना एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर लेगा. ये कहना है देश के सबसे बड़े गोट फार्म युवान एग्रो फार्म के संचालक डीके सिंह का. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बकरी पालन एक बेहतरीन काम है.

उन्होंने कहा कि अगर इस वक्त की मौजूदा स्थिति पर गौर किया जाए तो बकरी पालन में पूरी दुनिया में काम हो रहा है. दुनिया भर में जितनी बकरियां पाली जा रही हैं. उसमें से 20 फीसदी बकरियां भारत में भी पाली जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अच्छी बात ये है कि इस क्षेत्र में ग्रोथ भी तेजी के साथ हो रही है. अगर ग्रोथ की बात की जाए तो हर साल 10 से 15 फीसदी की ग्रोथ रेट बकरी पालन के क्षेत्र में हो रही है, जो इस बिजनेस के लिए अच्छा संकेत है.

किसानों के पास है बेहतर कमाई का मौका
उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है. आने वाले समय में बकरी पालन में और ज्यादा ग्रोथ देखी जाएगी. उन्होंने दावा किया कि 10 से 15 साल के अंदर भारत में बकरी पालन के क्षेत्र में 100 फीसदी की ग्रोथ रेट देखी जाएगी. जिससे इस क्षेत्र में काम करने वालों को खूब फायदा होने वाला है. उन्होंने कहा कि यह काम बहुत बड़ा है. अगर इसे ढंग से और व्यवस्थित तरीके से किया जाए तो इस काम में बहुत ज्यादा मुनाफा है. किसान अगर इस काम में आगे आते हैं तो उन्हें दूसरा कोई काम को करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी में उन्हें बहुत बेहतर कमाई का मौका मिल जाएगा.

इस फार्म में पाली जा रही हैं 5 हजार बकरियां
उन्होंने अपने फार्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह जो काम कर रहे हैं उसमें और ज्यादा लोगों को जोड़ने की चाहत रखते हैं. उन्हें बकरी पालन के क्षेत्र में शिक्षित करने की प्लानिंग पर काम किया जा रहा है. ताकि दूसरे लोगों की आजीविका भी बढ़ाई जा सके. क्योंकि बकरी पालन में जब ज्यादा लोग जुड़ेंगे तो उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा. गौरतलब है कि युवान एग्रो फार्म देश का सबसे बड़ा गोट फार्म है और यहां पर 5 हजार से ज्यादा बकरियां पाली जा रही हैं, जिन्हें बड़े ही व्यवस्थित ढंग से पाला जाता है और यहां पाली जा रही बकरियां बेहतर उत्पादन करती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...