Home लेटेस्ट न्यूज हरियाणवी घेवर ने अमेरिका-आस्ट्रेंलिया में भी जायके से लोगों को अपना दीवाना बनाया है
लेटेस्ट न्यूज

हरियाणवी घेवर ने अमेरिका-आस्ट्रेंलिया में भी जायके से लोगों को अपना दीवाना बनाया है

नई दिल्ली. हरियाणा की मिठाई घेवर दुनिभार में धूम मचाई है. जबकि सावन के महीने में इसकी खासी डिमांड होती है. घेवर तकरीबन हर हलवाई की दुकान में मिलने वाली मिठाई में एक है. ये कहना गलत नहीं होगा कि बाजार में जिधर नजर डालें वहां घेवर नजर आएगी. सादा घेरव और मलाई वाला घेवर बहुत पसंद किया जाता है. हालांकि इसे लेकर कई राज्य और शहर इस बात का दावा करते हैं कि ये उनके यहां ​की मिठाई है. राजस्थान तो यूपी ब्रज क्षेत्र इसे अपनी मिठाई बताते हैं. जबकि दूसरी ओर विदेशों जिस घेवर की धूम है वो हरियाणा मेड.

हरियााणवी घेवर अमेरिका-आस्ट्रेलिया, नेपाल और कनाडा से लेकर केरल, तमिलनाडु, गोवा और जम्मू-कश्मीर तक रोहतक के लोगों की जुबां पर है. वैसे तो दूसरे शहरों में घेवर बनने की शुरुआत सावन होती है, लेकिन रोहतक में इसकी शुरुआत जून से हो जाती है. ताकि एक्सपोर्ट की जा सके. वहीं आगरा, यूपी से आने वाले घेवर बनाने वाले कारीगर रोहतक और उसके आसपास के इलाकों में नजर आते हैं.

देखा जाए तो घेवर ज्यादा सावन में ही खाई जाती है. इसका इस्तेमाल स्वाद और हेल्थ के नजरिए से होता है लेकिन पंजाब, राजस्थान समेत कई दूसरी जगहों पर घेवर साल के 12 महीने बनती है. वहीं तीज पर बेटी की ससुराल भी ये भेजी जाती है तो रक्षाबंधन पर बहन भाई के हाथ में राखी बांधकर घेवर से उसका मुंह मीठा कराती है.

जबकि रोहतक में गुलाब रेवड़ी के नाम से मशहूर घेवर कारोबारी सुधीर गुप्ता कहते हैं कि रोहतक में पनीर घेवर, मलाई घेवर, सफेद घेवर, केसर घेवर, केसर मलाई, मिल्क घेवर, खस घेवर, चाकलेट, आरेंज आदि को बनाया जाता है. यहां का बना घेवर दिल्ली, हरियाणा के ज्यादातर शहरों, मुंबई, बंगलौर, कोलकाता, गुजरात में भी सप्लाई होता है. रोहतक के ही कई ऐसे दुकानदार हैं जो बाहरी देशों में भी घेवर सप्लाई कर देते हैं.

हरियाणवी घेवर कारोबारियों की मानें तो रोहतक में घेवर बनाने और बेचने वालों की 90 से 100 तक छोटी-बड़ी दुकानें हैं. इसमें 10-12 बड़ी दुकानें तो ऐसी हैं जिन्होंने देश के साथ ही विदेशों में भी घेवर को भेजकर नाम कमाया है. कारोबारियों का अनुमान है कि हर साल सीजन के दौरान अकेले रोहतक में ही 450 से 500 टन तक घेवर तैयार होकर बिक जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

लेटेस्ट न्यूज

Business: सोनालीका ने इस साल अप्रैल-जुलाई में की 53,772 ट्रैक्टरों की बिक्री, पढ़ें आगे का प्लान

वहीं रोबोटिक संचालन वाला सोनालीका का विश्व का नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट...

लेटेस्ट न्यूज

Water: पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव के क्या टिप्स पढ़ें यहां

खासकर बरसात के मौसम में. संक्रमण आमतौर पर तब होता है जब...