Home डेयरी अब Delhi-NCR में यूपी दूध की कमी नहीं होने देगा, पढ़ें सरकार का क्या है प्लान
डेयरीलेटेस्ट न्यूज

अब Delhi-NCR में यूपी दूध की कमी नहीं होने देगा, पढ़ें सरकार का क्या है प्लान

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. एक आंकड़े पर गौर किया जाए तो इससे पता चलता है कि देश की राधानी में दिल्ली में प्रति व्यक्ति रोजाना 600 एमएल दूध की आवश्यकता है. ये आवश्यकता दूध के रूप में भी और इससे बनी चीजों से भी पूरी होती है. जबकि तीन बड़े ब्रांड अमूल, मदर डेयरी और वीटा डेयरी इस जरूरत की पूर्ति करते हैं. हालांकि इन कंपनीज में एक और नाम जुड़ने जा रहा है. वो भी यूपी की कंपनी का. यूपी अपने शहरों के अलावा जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट को उतारेगा और होने वाली कमी को पूरा करेगा.

बात की इस डेयरी की तो उत्तर प्रदेश की गर्वनमेंट इसके लिए मेरठ-बुलंदशहर में बड़े मिल्क प्लांट लगने के मूड में हैं. जबकि मिल्क कंपनियां भी एनसीआर से सटे शहरों में इंवेस्ट कर रही हैं. बता दें कि अमूल सहित 6 बड़ी कंपनियों ने हाल ही में अपने प्लांट शुरु किए हैं. यही वजह है कि यूपी में 40 लाख मिट्रिक टन तक दूध का प्रोडक्शन बढ़ गया है.

बता दें कि केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय की रिपोर्ट है. इसके मद्देनजर देश में उत्तर प्रदेश ही सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है. यूपी दूध उत्पादन में देश में साल 2020-21 में 15 फीसदी की का शेयर था. जबकि वर्ष 2016-17 में यूपी में 277.697 लाख मीट्रिक टन और 2020-21 में 318.630 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन हुआ था.

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में दूध की खासी डिमांड है. इसी के चलते यूपी सरकार ने राज्य में ग्रीनफील्ड डेयरियों शुरुआत की. खबरें ये भी है कि ग्रीन फील्ड डेयरियां कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बरेली, कन्नौज, गोरखपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या और मुरादाबाद में स्थापित की जा रही हैं. जबकि झांसी, नोएडा, अलीगढ़ और प्रयागराज की चार पुरानी डेयरियों के उच्चीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है. गाजीपुर में पूर्वांचल अग्रिको, बिजनौर में श्रेष्ठा फूड, मेरठ में देसी डेयरी, गोंडा में न्यू अमित फ़ूड, बुलंदशहर में क्रीमी फ़ूड और लखनऊ में सीपी मिल्क फूड की डेयरी यूनिट लगाई गई है.

उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि गोवंश पालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गोकुल पुरस्कार और देशी गोवंश की गाय से सबसे ज्यादा जो दूध उत्पादन कर है है उसे नंदबाबा पुरस्कार दिया जा रहा है. जबकि गांवों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बिजनेस से जोड़ने के लिए सरकार ने 12 लाख से अधिक दूध किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया है. इसे बढ़वा देने के लिए 75 जिलों में करीब 21,537 दूध समितियां बनाई गई हैं. सभी समितियों से करीब 12.79 लाख पंजीकृत दूध उत्पादक जुड़े हुए हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...