Home पशुपालन Goat Farming: क्या आपके जहन में भी बकरी पालन को लेकर उठते हैं ये सवाल, क्लिक करके जानें जवाब
पशुपालन

Goat Farming: क्या आपके जहन में भी बकरी पालन को लेकर उठते हैं ये सवाल, क्लिक करके जानें जवाब

Pic is representative
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बकरी पालन खास तौर पर लघु, सीमांत किसानों के लिए बहुत ही बेहतरीन व्यावसाय है. बहुत से किसान खेती के साथ-साथ इस व्यावसाय में हाथ आजमा रहे हैं, जिसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है. हालांकि इस व्यावसाय को शुरू करने को लेकर किसानों के जहन में कई सवाल उठते हैं. मसलन बकरी पालन बिजनेस कैसे किया जा सकता है? इसके लिए कितनी जगह चाहिए? बकरी पालन शुरू करने के लिए कितना खर्च आएगा? यह किस क्षेत्र के लिए फायदेमंद है? दूध उत्पादन के लिए किस नस्ल के जानवर को पाला जाए? इन सारे और अन्य सवालों के जवाब इस आर्टिकल में दिए गए हैं इसलिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें.

कितनी जगह की होती है जरूरत
बकरी पालन के बिजनेस की शुरुआत के लिए सबसे पहले सही नस्ल का चुनाव करना जरूरी होता है. फिर इसके बाद बकरियों के लिए शेड की व्यवस्था करनी होगी. बकरी पालन की जगह की बात की जाए तो एक व्यस्क मादा बकरी के लिए 12 वर्ग फीट की जगह की जरूरत होती है. एक व्यस्क नर बकरे के लिए 15 वर्ग फीट की जगह की जरूरत होती है. एक बकरी के बच्चे के लिए 8 वर्ग फीट की जगह की जरूरत होती है.

दूध के लिए इन बकरियों का करें चयन
बकरी पालन में 25-30 हजार रुपए का खर्च आता है. अगर आप बड़े पैमाने पर बकरी पालन चाहते हैं तो बकरियों के रहने की जगह निर्माण, भोजन पानी, आदि जैसे खर्चों में काम से कम 2 से 3 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है. बकरी पालन ग्रामीण इलाकों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है. बकरी पालन में दूध उत्पादन के लिए सनेन, जमुनापारी, जखराना, बीटल और बरबरी नस्ल की बकरियों को पाला जाता है.

मांस के लिए इन्हें पालना चाहिए
बकरी पालन में मांस उत्पादन के लिए ब्लैक बंगाल, बीटल, उस्मानाबादी, गुजरी,बोअर और करौली नस्ल की बकरियों को पालना बेहतर है. 10 बकरियों के लिए 100 से 120 वर्ग फीट की 10 गुणे 12 की जमीन जरूरत होती है. 10 बकरियों को पालने में 60 हजार रुपये का खर्च आता है. इसमें बकरी खरीदने के 50 से 60 हजार रुपये और शेड बनाने का भी खर्च आएगा. 10 बकरियों पर एक बकरा रखने की जरूरत होती है.

पोषण के लिए ऐसा चारा दें
बकरियों को पोषण के लिए प्रतिदिन सूखा चारा और दान देना चाहिए. सूखे चारे में गेहूं की भूसी, सूखी पत्तियां, धान की भूसी, उड़द मकई की भूसी, अरहर की भूसी शामिल होना चाहिए. दाने में 57% मक्का, 20% मूंगफली की खली, 20% चोकर, 2% खनिज मिश्रण और एक फीसदी नमक चाहिए. भारत में बकरी पालने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है. बकरी पालने के लिए आपको स्थानीय पशुपालन विभाग से संपर्क करना होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...

goat farming for milk
पशुपालन

Goat Farming Tips: गर्भवती बकरी को खराब रास्ते पर न चलाएं, खुराक में दाना मिश्रण खिलाएं

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुपालकों का फायदा तब दोगुना हो जाता है,...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
पशुपालन

Animal Husbandry: गर्मी से पशुओं को बचाना है बेहद आसान, बस कुछ उपाय करें

नई दिल्ली. गर्मी का महीना शुरू हो चुका है. दोपहर के वक्त...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालन

Animal News: एक फोन कॉल पर हो रहा बीमार पशुओं का इलाज, पशुपालन की लागत हो रही कम

नई दिल्ली. बिहार में मोबाइल वेटनरी यूनिट पशुपालकों के लिए राहत का...