Home डेयरी Dairy: देश के पहले गोबर गैस प्लांट में कितना होता है उत्पादन, इससे कैसे बढ़ रही किसानों की आय
डेयरी

Dairy: देश के पहले गोबर गैस प्लांट में कितना होता है उत्पादन, इससे कैसे बढ़ रही किसानों की आय

biogas plant varanasi
अफसरों के निरीक्षण की तस्वीर.

नई दिल्ली. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश के पहले गोबर गैस प्लांट में 3300 किलो प्राकृतिक गैस सीएनजी गैस का उत्पादन होता है. गैस के साथ-साथ तरल और ठोस जैविक खाद का भी उत्पादन यहां किया जाता है. प्लांट का निर्माण करने वाली संस्था विक्रमादित्य ने 30 करोड़ की लागत से करीब 5 एकड़ में फैले 3300 किलो गैस उत्पादन क्षमता वाले प्लांट का निर्माण किया था. प्रतिदिन जैविक खाद का भी यहां से उत्पादन किया जाता है. जिसमें 55 हजार लीटर तरल खाद और 18 हजार ठोस जैविक खाद का उत्पादन होता है. वहीं प्रतिदिन 900 क्विंटल गोबर के साथ कंप्रेस्ड की जरूरत होती है.

अफसरों ने किया निरीक्षण
सचिव (एएचडी) अलका उपाध्याय, डीएएचडी वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव (सीडीडी), डीएएचडी एमडी-पीसीडीएफ के साथ दुग्ध महासंघों और यूनियनों के प्रतिनिधियों ने वाराणसी में एनडीडीबी के अत्याधुनिक 100 एमटीपीडी गोबरगैस संयंत्र का दौरा किया. इस दौरान डॉ. शाहमीनेश संचालन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह मवेशियों के गोबर से संचालित देश के सबसे बड़े बायोगैस संयंत्रों में से एक है, जो न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम कर रहा है, बल्कि वाराणसी डेयरी प्लांट की तापीय और विद्युत ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए किसानों को अतिरिक्त आय भी प्रदान कर रहा है.

इन जरूरतों को किया जा रहा है पूरा
बताते चलें कि भारतीय मानकों के अनुसार गोबर गैस प्लांट में तैयार गैस को मान्यता मिल चुकी है. गेल, इंडिया आयल जैसी कंपनियों से करार के बाद गैस का घरेलू इस्तेमाल के साथ वाहनों में प्रयोग किया जा सकेगा. बता दें कि बायोगैस को गोबर गैस के नाम से भी जाना जाता है. यह जानवरों और पौधों से कार्बनिक कचरे की अवायवीय अपघटन के माध्यम से उत्पन्न होती है. या मुख्य रूप से मेथेन और कार्बन डाई ऑक्साइड का मिश्रण है और मीथेन बायो गैस का एक प्रमुख घटक है.

कैसे बनती है यहां गैस
गोबर गैस प्लांट अक्सर उन जगहों पर लगाया जाता है जहां पर अधिक मात्रा में गाय और भैंस होती है. क्योंकि इन प्लांट में गाय और भैंस के गोबर का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है. उनके द्वारा जो गैस निकलती है, इसका इस्तेमाल भी खाना ही पकाने के लिए तथा अन्य कामों के लिए किया जाता है. गोबर से औसतन 40 लीटर किलो गैस का उत्पादन होता किया जाता है. 3 घन मीटर बायोगैस उत्पादन के लिए 75 किगलोग्राम गोबर की जरूरत होती है. जिसके लिए कम से कम चार जानवरों की जरूरत पड़ती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...