Home डेयरी Animal Husbandry: पशुओं को कब देने चाहिए लिवर टॉनिक ताकि बढ़ जाए दूध उत्पादन, जानें यहां
डेयरी

Animal Husbandry: पशुओं को कब देने चाहिए लिवर टॉनिक ताकि बढ़ जाए दूध उत्पादन, जानें यहां

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
साहीवाल गाय की प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुओं को लिवर टॉनिक देने का कई फायदा है, जिससे पशुपालन में दूध उत्पादन तो बढ़ता ही है. साथ ही पशु को कई और फायदे भी होते हैं, लेकिन लिवर टॉनिक को देने का भी सही समय तय है. तभी इससे फायदा मिलता है. ऐसे में पशुपालक भाइयों के दिमाग में यह सवाल जरूर उठता होगा कि लिवर टॉनिक देने का सबसे सही समय क्या है. इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि लिवर टॉनिक पशुओं को कब दिया जाए ताकि उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिले. आइए इस बारे में यहां जानते हैं.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि लिवर टॉनिक पशु को ब्याने के बाद जरूर देना चाहिए. क्योंकि जब पशु बच्चे को जन्म देता है तो पशुओं की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. उसी समय पशुओं को ज्यादा खाने की जरूरत होती है, लेकिन पशु कम खाता पीता है. इससे पशु के कमजोर हो जाने का चांस और ज्यादा बढ़ जाता है लेकिन अगर आप इस वक्त लिवर टॉनिक देते हैं तो पशु अच्छे से खाए पिएगा और उसे जो कुछ भी दिया जाएगा वह उसे पच जाएगा. इससे पशु हैल्दी नजर आएगा और वो ज्यादा मात्रा में दूध उत्पादन भी करेगा.

डीवार्मिंग के बाद पशुओं को पिलाएं लिवर टॉनिक
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर ब्याने के बाद पशुओं को लिवर टॉनिक दिया जाता है तो इससे दूध उत्पादन भी बढ़ जाता है. इसलिए एनिमल एक्सपर्ट हमेशा ही इस समय लिवर टॉनिक देने की सलाह देते हैं. इसके अलावा जब पशुओं की डीवार्मिंग की जाती है, तब उनका लिवर कमजोर हो जाता है. इसलिए इस वक्त पशुओं को लिवर टॉनिक जरूरी पिलाना चाहिए. डीवार्मिंग की वजह से अगर पशुओं का लीवर कमजोर हुआ है तो वह ठीक हो जाएगा और पशुओं में बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी अच्छी हो जाएगी. कहने का मतलब ये है कि लिवर टॉनिक देने से इम्यूनिटी बहुत ज्यादा मजबूत होती है. जिसका सीधा सा फायदा यह है कि पशु जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं.

उत्पादन रहता है बेहतर
इसके अलावा जब पशुओं को दस्त लग जाए या पशुओं को कब्ज हो तब भी लिवर टॉनिक देना चाहिए. जब किसी भी तरह से वह बीमार हो जाए तो पशुओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. पशु के बीमार होने के बाद उन्हें लिवर टॉनिक जरूरी दे देना चाहिए. कई बार गर्मी या फिर सर्दी दोनों का स्ट्रेस पशुओं को हो जाता है. इससे भी बचाव के लिए लिवर टॉनिक दिया जाता है. लिवर टॉनिक देने से पशुओं स्ट्रेस नहीं होता है और उनका उत्पादन बेहतर रहता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...