Home डेयरी Milk Production: दूध का उत्पादन और फैट बढ़ाने के लिए पशुओं को खिलाएं घर पर तैयार किया ये हलवा
डेयरी

Milk Production: दूध का उत्पादन और फैट बढ़ाने के लिए पशुओं को खिलाएं घर पर तैयार किया ये हलवा

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में पशुओं के दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पशुओं को संतुलित आहार देने की जरूरत होती है. पशुपालकों को पशुओं को ऐसा आहार देना चाहिए, जिसमें फाइबर हो और चारे की पोषक क्षमता पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए. अच्छे उत्पादन के लिए पशुओं को हरा चारा, सूखा चारा और आहार मिश्रण भी खिलाया जाता है. वहीं लोबिया घास खिलाने का फायदा भी होता है. इसमें प्रोटीन फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है. वहीं पशुओं के दूध उत्पादन में फैट की मात्रा भी बढ़ाने के लिए पशुओं को हरा चारा और दूसरी चीजें खिलानी चाहिए.

कई बार संतुलित आहार देने के बावजूद पशु का दूध उत्पादन उसकी क्षमता के मुताबिक नहीं होता है और पशु के दूध में फैट की भी मात्रा कम होती है. ऐसे में पशुओं को कुछ एक्स्ट्रा खिलाने की जरूरत होती है. जिससे दूध का उत्पादन और फैट की मात्रा भी बढ़ जाए. इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको खिलाने से पशुओं का दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ जाएगा और साथ ही दूध में फैट की मात्रा भी बढ़ जाएगी. आइए इसके बारे में यहां जानते हैं.

इस तरह तैयार करें हलवा
यदि आप भी पशु के दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो देसी नुस्खा जरूर आजमाएं. इसके लिए आपको ढाई सौ ग्राम सरसों के तेल और ढाई सौ ग्राम गुड़ की जरूरत होगी. इन दोनों चीजों को मिला दें और इससे तैयार किया गया हलवा जब यह तैयार हो जाए तो पशु को किसी एक टाइम पर खिलाएं. कुछ दिनों तक इस देसी नुस्खे को अपनाने के बाद पशु का दूध उत्पादन बढ़ने लगेगा और पशु पहले के मुकाबले ज्यादा दूध देगा. इसके अलावा पशु के दूध में फैट भी बढ़ जाएगा. जिससे पशुपालकों को दूध का अच्छा दाम मिलने लगेगा. इस नुस्खे को अपनाने वाले किसानों का कहना है कि सर्दी के मौसम में यह तरीका बेहद ही कारगर है और पशुओं के दूध उत्पादन को बढ़ाने में बेहद ही मददगार है.

पशु की सेहत में भी होगा सुधार
आप की जानकारी के लिए बता दें कि पशुओं का उत्पादन कई वजह से कम हो जाता है. कई बार आहार में पोषक तत्वों की कमी की वजह से दूध उत्पादन कम होता है और कई बार बीमारियों की वजह से कम होता है. पानी की कमी और ठंड में भी दूध कम हो जाता है. इसके अलावा कैल्शियम और प्रोटीन की कमी भी दूध उत्पादन को कम करने में जिम्मेदार होती है लेकिन आप गुड़ और सरसों के तेल से बना हलवा पशु को खिलाते हैं तो इससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि गुड़ ऊर्जा का अच्छा सोर्स होता है सरसों के तेल में पाचन क्रिया मजबूत करने की क्षमता होती है. इन दोनों को देने से पशुओं की सेहत में भी सुधार होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...