Home डेयरी Milk Production: इस साल किस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा दूध उत्पादन, टॉप पांच राज्यों के बारे में जानें यहां
डेयरी

Milk Production: इस साल किस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा दूध उत्पादन, टॉप पांच राज्यों के बारे में जानें यहां

सामान्य तौर पर गाय ढाई से 3 वर्ष में और भैंस तीन से चार वर्ष की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. प्रजनन काल में पशु 21 दिनों के अंतराल के बाद गाभिन करा देना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत लगातार कई वर्षों से दूध उत्पादन में नंबर वन देश बना हुआ है. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने साल 2025 के आंकड़े जारी किया तो इससे ये पता चला कि एक बार फिर से भारत ने दूध उत्पादन में अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया है. इस बार भी दूध उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये हो भी क्यों नहीं, दरअसल केंद्र सरकार से लेकर तमाम राज्य सरकारें पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं. जिससे दूध उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है.

देश को नंबर वन दूध उत्पादक देश बनाने में उत्तर प्रदेश का रोल अहम रहा है. एक बार फिर से इस राज्य ने सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करके देश के कुल दूध उत्पादन में अपनी हिस्सेदारी सबसे ज्यादा मजबूती से दर्ज कराई है.

कितना कहां हुआ दूध उत्पादन
उत्तर प्रदेश में इस बार देश के कुल दूध उत्पादन का 15.66 फीसदी दूध उत्पादित किया गया है.

वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान है. इस राज्य ने 14.82 फीसदी दूध उत्पादन किया है.

जबकि मध्य प्रदेश में 9.12 फीसदी दूध को उत्पादित किया गया और यह राज्य तीसरे स्थान पर रहा.

7.78 प्रतिशत दूध उत्पादन करके गुजरात चौथे स्थान पर है. वहीं महाराष्ट्र में 6.71 फीसद दूध का उत्पादन किया गया है.

बता दें कि साल 2023-24 में 24 करोड़ टन दूध का उत्पादन देश में हुआ था जो 2024-25 में 24.8 करोड़ टन हो गया है.

वहीं देश में प्रति व्यक्ति के हिस्से में अब 485 ग्राम दूध आ रहा है, जो पहले 471 ग्राम था.

दूध उत्पादन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी गाय के दूध की है. देश में 53.53 फीसद गाय का दूध उत्पादित किया गया.

43.15 फीसदी भैंस का दूध उत्पादित किया गया और 3.32 फीसदी बकरी का दूध उत्पादित किया गया.

निष्कर्ष
दरअसल, लगातार सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. इससे देश में दूध उत्पादन बढ़ रहा है. कई राज्यों में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसका सीधा फायदा डेयरी किसानों को मिल रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...