Home डेयरी Milk: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी पशुओं क्या खिलाएं, जानें यहां
डेयरी

Milk: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी पशुओं क्या खिलाएं, जानें यहां

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने का सपना हर पशुपालक भाई का होता है लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर कोई पशु का दूध उत्पादन बढ़ा पाए. एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालक भाई पशुओं को अच्छे से खिलाते तो हैं लेकिन किन चीजों को खिलाने से दूध उत्पादन बढ़ता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं रहती है. इससे दूध उत्पादन नहीं बढ़ पाता है. हालांकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ा पाएंगे. जबकि इसमें आपको ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अगर आप जानना चाहते हैं कि पशु का दूध उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए तो इस आर्टिकल को पूरा गौर से पढ़ें ताकि दूध उत्पादन बढ़ाकर आप अच्छी कमाई कर सकें. बता दें कि डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करता है तो इससे पशुपालकों को फायदा होता है और उनकी कमाई बढ़ जाती है. इसलिए यहां बताई गई बातों को गौर से पढ़ें. ता​कि आपको फायदा हो सके.

कब कौन सा दलिया खिलाने से बढ़ता है दूध उत्पादन
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आप दलिया का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप सर्दी में दलिया खिला रहे हैं तो मक्के का दलिया लें लें और उसमें गेहूं भी मिक्स कर सकते हैं. यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप गर्मी में पशुओं को दलिया खिला रहे हैं तो सिर्फ और सिर्फ गेहूं का दलिया ही पशुओं खिलाएं. मक्के का दलिया गर्मी में खिलाने पशुओं को गर्मी ज्यादा लग सकती है. इससे उनका दूध उत्पादन घट भी सकता है. इसलिए जरूरी है कि मक्के का दलिया गर्मी में न खिलाएं.

इन चीजों से भी बढ़ता है उत्पादन
आप पशुओं कपासिया की खली भी खिला सकते हैं. आपको बता दें कि दलिया 3 किलो और कपासिया की खली 1 किलो खिलाएं. इसको खिलाने से भी उत्पादन बढ़ जाता है. पशुओं को आप तारामीरा भी खिला सकते हैं. तारामीरा पशुओं के लिए बेहद ही फायदेमंद है. इससे पशुओं के शरीर के ऊपर जो कीड़े आते हैं वह भी नहीं आते, यानि इस समस्या से भी निजात मिल जाती है. तारामीरा से पशुओं की इम्युनिटी बढ़ती है और रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. वहीं पशुओं को आप सरसों का तेल भी दे सकते हैं. इससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पशु तंदुरुस्त हो जाता है और दूध की मात्रा भी बढ़ जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...