Home डेयरी Dairy: डिलीवरी से 15 दिन पहले 12 दिनों तक ये खास मिश्रण पशु को खिलाएं, दूध से भर जाएगी बाल्टी
डेयरी

Dairy: डिलीवरी से 15 दिन पहले 12 दिनों तक ये खास मिश्रण पशु को खिलाएं, दूध से भर जाएगी बाल्टी

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. हर पशुपालक भाई की कोशिश होती है कि वह अपने डेयरी फार्म में पल रहे पशुओं का दूध उत्पादन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं लेकिन उनकी कई कोशिशों के बावजूद दूध उत्पादन नहीं बढ़ता है. या ये कहा जाए कि उन्हें सही जानकारी नहीं होती, इस वजह से दूध उत्पादन नहीं बढ़ा पाते हैं. अगर आप भी उन्हीं पशुपालकों में से एक हैं, जो दूध का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं लेकिन उत्पादन नहीं बढ़ा पाएं हैं तो हम आपको यहां एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपके पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. तो फिर देर किस बात की इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई ऐसे तरीके हैं, जिन्हें करके दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. बस जरूरत इस बात की है कि इन सब चीजों की जानकारी पशुपालकों को हो. ऐसा तभी संभव है कि जब पशुपालक एक्सपर्ट से सलाह लेंगे. इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए एक बेहद ही खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे दूध उत्पादन बढ़ जाता है. बस इसके लिए आपको करना यह है कि पशु की डिलीवरी से 15 दिन पहले उसे कुछ चीजों बना हुआ एक मिश्रण खिलाना है.

यहां पढ़ें दूध उत्पादन बढ़ाने का तरीका
-अगर आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो डिलीवरी से 15 दिन पहले एक खास मिश्रण को खिलाएं, जो काला चना, बाजार और गेहूं आदि से मिलकर बनता है.

-इसके लिए सबसे पहले आप 500 ग्राम काले चने ले आएं और इसमें 500 ग्राम बाजार और 500 ग्राम गेहूं को भी शामिल कर लें.

-पशु को देने के लिए इन तीनों चीजों को दलिया की तरह से कूट लें. आप चाहें तो मिक्सर ग्राइंडर में या दूसरे चीजों का इस्तेमाल करके भी इन्हें कूट सकते हैं.

-कूटने के बाद इन्हें अच्छी तरह से पका लें, जब पक जाए तो उसमें ढाई सौ ग्राम गुड़ को भी मिला दें और यह अच्छी तरह से पक जाए तो ठंडा कर लें.

-जब ये ठंडा हो जाए तो इसके अंदर 100 ग्राम देसी घी, 20 ग्राम सेंधा नमक भी डाल दें और ये सारी चीज मिल जाए तो पशु को शाम में और रात में इसे खिलाएं.

-इस बात का ध्यान दें कि इस दलिया को खिलाने के बाद पशु को कुछ भी न खिलाएं. डिलीवरी से पहले इसकी शुरुआत करना है. लगातार 12 दिनों तक इस खिलाना है.

-जब लगे कि पशु कभी भी बच्चा दे सकता है, यानी डिलीवरी होने में एक से दो दिन बचा हो तभी इस मिश्रण को देना बंद कर देना चाहिए.

-इसके अलावा अच्छी कंपनी की विटामिन सिरप भी 10 से 15 एमएल रोटी में लगाकर पशु को खिला देना चाहिए. इसका भी फायदा है.

-अगर यह काम आप कर ले गए तो जब पशु डिलीवरी करेगा उसके बाद उसका दूध उत्पादन पिछली ब्यात के मुकाबले ज्यादा रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...