Home डेयरी Milk Production: किस प्रदेश के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं दूध, जानिए इंडिया के टॉप-10 प्रदेशों की सूची
डेयरी

Milk Production: किस प्रदेश के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं दूध, जानिए इंडिया के टॉप-10 प्रदेशों की सूची

milk production in india, livestockanimalnews
प्रतीकात्मक फोटो: livestockanimalnews

नई दिल्ली. हिंदुस्तान में दूध उत्पादन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होता है.देश के कुल दूध के उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसद है. अब सवाल उठता है कि जब भारत दूध उत्पादन के मामले में दुनिया में नंबर वन है तो सभी राज्यों के लोगों को भी दूध भरपूर मात्रा में मिलता होगा. किस राज्य में लोगों के पास पीने के लिए ज्यादा दूध है वे कौनसे राज्य हैं जहां पर लोगों को बहुत ही कम दूध पीने को मिलता है. आज हम वो प्रदेश बताने जा रहे हैं, जहां के लोगों को भरपूर दूध मिलता है. यहां पर एक बात और बता दें कि देश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है करता है लेकिन यहां के लोगों को बहुत ज्यादा दूध पीने को नहीं मिलता. यूपी के प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में 423 ग्राम दूध ही आता है, जबकि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और आंध्रप्रदेश के लोगों को भरपूर मात्रा में दूध पीने को मिल रहा है. आइए जानते हैं देश के वे कौनसे टॉप-10 स्टेट हैं, जहां भरपूर दूध पीने को मिल रहा है.

भारत के टॉप-10 स्टेट, जहां लोगों को भरपूर दूध पीने को मिल रहा है

State (2022-23)
पंजाब1283 ग्राम
राजस्थान1138 ग्राम
हरियाणा1098 ग्राम
आंध्र प्रदेश799 ग्राम
गुजरात670 ग्राम
मध्य प्रदेश644 ग्राम
हिमाचल596 ग्राम
जम्मू एंड कश्मीर572 ग्राम
कर्नाटक523 ग्राम
उत्तराखंड442 ग्राम
देशभर में लोगों को मिलने वाले औसत दूध की उपलब्धता 459 ग्राम प्रतिदिन है.
नोट: आंकड़े केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े ग्राम में है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
डेयरी

Milk Production: पशु के लिए बनाएं आरामदायक फार्म तो बढ़ेगा दूध उत्पादन, मिलेगा मुनाफा

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में दूध उत्पादन कम होने का...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: पशु को जरूर खिलाएं मीठा सोडा, इससे बढ़ता है दूध उत्पादन और फैट

नई दिल्ली. डेयरी पशु अगर दूध उत्पादन कम कर रहा है तो...