Home डेयरी Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करिए ये फार्मूला, डिलीवरी से पहले खिलाएं
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करिए ये फार्मूला, डिलीवरी से पहले खिलाएं

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन करते हैं और आपके फॉर्म में कोई पशु की डिलीवरी होने वाली है तो यहां हम आपको एक ऐसी चीज बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके पशु का आडर यानि थन बढ़ जाएगा और डिलीवरी के बाद पशु का दूध उत्पादन बेहतर होगा. आपका पशु पिछली ब्यात के मुकाबले ज्यादा दूध का उत्पादन करेगा, सबसे अच्छी बात ये है कि इस फार्मूले में किसी भी तरह की कोई भी दवा नहीं शामिल है. सारी चीज जड़ी-बूटियों से मिलाकर बनानी है. इसके इस्तेमाल से खूब फायदा मिलेगा. जिसका फायदा पशु को मिलेगा.

एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन में पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने का आसान तरीका ये है कि पशु के थन का साइज बड़ा कर दिया जाए. ये तभी होगा, जब पशुओं को कुछ खास चीजें खाने के लिए दी जाएंगी. इससे पशु का दूध उत्पादन बेहतर हो जाएगा.

इस तरह से तैयार करिए
अगर आप चाहते हैं कि पशु के थन का साइज अच्छे से विकसित हो जाए और वह ज्यादा दूध का उत्पादन करे तो इसके लिए आपको गेहूं का आटा या चने की चूरी का इस्तेमाल करना है. ढाई सौ ग्राम तक चने की चूरी या फिर गेहूं का आटा ले सकते हैं. इसके अंदर आप 50 ग्राम की मात्रा में देसी घी का भी इस्तेमाल करें. इससे पशु को फायदा मिलेगा और पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करेगा. इस मिश्रण में 50 ग्राम अडर पाउडर मिला लीजिए. इसको बनाने के लिए आप शतावरी, अश्वगंधा, मुलेठी, सौंफ और आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी इस खास मिश्रण को बनाने के लिए आपको ढाई सौ ग्राम गेहूं का आटा या चने की चूरी, 50 ग्राम ऊपर बताई गई चीजों से बना हुआ पाउडर और 50 ग्राम देसी घी का इस्तेमाल करना है.

कब इस मिश्रण को खिलाना है
इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से किसी थाली में रखकर मिक्स कर लें और फिर पशु के आगे डाल दें. आप देखेंगे कि इस खास मिश्रण को पशु बहुत ही चाव के साथ खाएगा. इससे पशुओं को खूब फायदा मिलने लगेगा. पशु का अडर तेजी के साथ बढ़ने लग जाएगा. इस खास मिश्रण को खिलाने के लिए आप पशु को डिलीवरी से 20 से 25 दिन पहले देना शुरू करें. आपको बता दें कि अगर पशु का थन ठीक रहता है तो वह ज्यादा दूध का उत्पादन करता है. वहीं अगर आप पशु को बेचने जाते हैं तो भी इसको देखकर लोग ज्यादा दाम देते हैं. इसी वजह से बहुत से किसान भाई पशु के थन को बढ़ाने के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं. आप करेंगे तो फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...