Home डेयरी Animal Health: गाय या भैंस के मुंह से आते हैं सफेद झाग, ना हों परेशान, करें ये घरेलू इलाज
डेयरी

Animal Health: गाय या भैंस के मुंह से आते हैं सफेद झाग, ना हों परेशान, करें ये घरेलू इलाज

पशु के मुंह में सफेद झाग आने के कुछ कारण होते हैं. पहले हम कारण जानते हैं कि यह क्या कारण होते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि प्रमुख कारण है कि पशु के मुंह में छाले हो सकते हैं या फिर जो पशु खा रहा है उसके चारे में कुछ कंकड़ या पत्थर पशु के मुंह में चले जाते हैं
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशुपालन में अच्छी कमाई के लिए पशुओं की अच्छी सेहत का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. पशु स्वस्थ होता है, अच्छा आहार खाता है तो वह दूध भी भरपूर देता है. एक डेयरी के लिए दुधारू पशु का सेहतमंद होना लाभदायक माना जाता है. आमतौर पर देखा गया है कि मवेशी चारा खाने के बाद जुगाली करते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ मवेशी ऐसे होते हैं जिनके मुंह से बहुत सफेद झाग निकलता है. आमतौर पर सफेद झाग को हम नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यह सफेद झाग का निकलना गाय या भैंस के लिए उसकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा होता है. सफेद झाग निकलने से पशु चारा खानाा कम कर देता है और दूध की मात्रा भी कम हो जाती है. अगर आपके बाड़े में इस तरह से कोई भी मवेशी के मुंह से सफेद झाग निकल रहा है और वह ढंग से खा पी नहीं रहा है तो इसका उपचार करना बहुत ही जरूरी होता है. आइये आपको बताते हैं सफेद झाग का इलाज क्या है.

सफेद झाग अगर चार-पांच दिन से आ रहा है तो पशु भी बीमारी के संकेत दे रहा है. बीमार पशु बारे में आपके डेयरी व्यवसाय में नुकसान पहुंचा सकता है. सेहतमंद होना उसका बहुत जरूरी होता है. सफेद झाग निकलने वाले पशु आमतौर पर चारा नहीं खाते हैं ज्यादा और पानी भी नहीं पीते हैं. उनकी चमड़ी की चमक चली जाती है और वह सुस्त होना शुरू हो जाते हैं. इसलिए तत्काल आपको इसका इलाज कराना जरूरी है. भैंस एक्सपर्ट क्या कहते हैं लिए आपको बताते हैं.

सफेद झाग के कारण पशु के मुंह में सफेद झाग आने के कुछ कारण होते हैं. पहले हम कारण जानते हैं कि यह क्या कारण होते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि प्रमुख कारण है कि पशु के मुंह में छाले हो सकते हैं या फिर जो पशु खा रहा है उसके चारे में कुछ कंकड़ या पत्थर पशु के मुंह में चले जाते हैं और पशु के मुंह में चोट आ जाती है. मवेशी के मुंह में कट लग जाता है, जिसके कारण पशु कुछ खाता है तो वह उसके मुंह में चुभता है और वो धीरे-धीरे खाता है.

घरेलू तरीके से ठीक कर सकते हैं झाग ज्यादा झाग आने में लंबे समय तक यह हालात रहते हैं तो आपको उसका इलाज कराना जरूरी है. पशु के मुंह की चोट या छाले को आप घरेलू तरीके से भी सही कर सकते हैं. आप ओरल टॉपीक्योर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते है. यह सिर्फ पशुओं के मुंह की चोट के लिए बनाया गया है. इसको पशु के मुंह में आपको तीन से चार बार छिड़कना है. पूरे दिन में 3 से 4 बार पशु का मुंह खोलकर जीभ और उसके मुंह में छिड़क दें. एक ही दिन में आपको इसका अच्छा नतीजा दिखने लगेगा. पशु चारा खाना लगेगा और पानी भी पीने लगेगा. उसकी सेहत में सुधार पहले दिन से ही दिखना शुरू हो जाएगा. यदि यह समस्या ज्यादा गंभीर बनी रहती है तो आपको पशु चिकित्सक को स्थानीय पशु चिकित्सा को तुरंत दिखाना बहुत जरूरी होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...