Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मियों में भी करें चूजों की ब्रूडिंग, सही तरीका अजमाएं, लापरवाही नुकसान पहुंचाएगी
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मियों में भी करें चूजों की ब्रूडिंग, सही तरीका अजमाएं, लापरवाही नुकसान पहुंचाएगी

अधिकांश पोल्ट्री प्रजातियों की चोंच एक बहुत ही विशिष्ट अंग है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडे से चूजों को निकालने के बाद ब्रूडिंग की जाती है. शुरुआती 2 से 3 हफ्ते तक चूजों को खुद का तापमान नियंत्रित करने में दिक्कतें आती हैं. इस वजह से उन्हें कृत्रिम रूप से तापमान दिया जाता है. जिस प्रक्रिया को ब्रूडिंग कहा जाता है. ब्रूडिंग 32 से 34 डिग्री के बीच होती है लेकिन गर्मी में जब तापमान 40 डिग्री से पर चला जाता है तब पोल्ट्री फार्मर्स को लगता है कि ब्रूडिंग करने की जरूरत ही नहीं है. हालांकि ये सोचना गलत है. एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रूडिंग गर्मियों में भी की जानी चाहिए. बस ठंड के मुकाबले थोड़े से बदलाव की जरूरत है.

बिहार सरकार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के एक्सपर्ट की ओर से बताया गया की बहुत से पोल्ट्री फार्मर सोचते हैं कि गर्मियों में ब्रूडिंग करने की जरूरत ही नहीं है. जबकि उनका ऐसा सोचना गलत है. इस लापरवाही के चलते उन्हें नुकसान हो सकता है. चूजा चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, शुरुआती दिनों में उसे खास देखभाल की जरूरत होती ही है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में सही ब्रूडिंग का सीक्रेट क्या है.

क्या करें और क्या नहीं
आपको बता दें कि सर्दियों की तरह गर्मी में बड़े-बड़े हाइलोजन या लाल वाले बल्ब जो 200 वाट के आते हैं उन्हें लगाने की जरूरत नहीं है.

क्योंकि गर्मी में पहले से ही शेड में तपिश रहती है और अगर आप इस तरह के बल्ब लगा देंगे तो शेड भट्टी बन जाएगा.

इसलिए गर्मियों में सिर्फ 60 से 100 वाट के साधारण बल्ब भी काफी होते हैं.

गर्मियों में पहले हफ्ते तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना चाहिए.

ब्रूडिंग के लिए ब्रूडर गार्ड यानि घेरे में जगह थोड़ी ज्यादा देनी चाहिए. ताकि चूजे आपस में न दबें.

चूजे की चाल ढाल देखें. अगर वह बल्ब से बहुत दूर भाग रहे हैं और हांफ रहे हैं तो समझ लें कि उन्हें गर्मी ज्यादा लग रही है.

ऐसे में तुरंत ही बल्ब बंद कर देना चाहिए. चूजे अगर आपस में खेल रहे हैं तो समझ लें कि तापमान एकदम सही है.

अहम ये है कि फार्म पर चूजे आते ही सबसे पहले उन्हें ताजा पानी में गुड़ और इलेक्ट्रोलाइट मिलाकर पिलाना चाहिए.

इससे उनकी रास्ते की थकावट दूर हो जाएगी और डिहाइड्रेशन यानि पा की कमी चूजों को नहीं होगी

पानी के बर्तन को बार-बार साफ करना चाहिए और ठंडे पानी का इंतजाम भी रखना चाहिए.

निष्कर्ष
गर्मियों में ब्रूडिंग का यह फार्मूला हर पोल्ट्री फार्मर के लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है. अगर आप भी पोल्ट्री फार्मर हैं तो इस तरीके को आजमा कर ब्रूर्डिंग करिए. जिससे चूजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: HPAI वैक्सीन से 100 फीसद तक पोल्ट्री बर्ड में रोकी जा सकती है मृत्युदर

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बीमारियां...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: ब्रॉयलर बर्ड की कीमतों में कमी की नहीं है उम्मीद, महंगे फीड, बर्ड की मौत बना चुनौती

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में आने वाला वक्त चुनौतियां से भरा है....