Home डेयरी Scheme: इस योजना के जरिए सिर्फ साढ़े 7 हजार में शुरू करें दस बकरी और एक बकरे के साथ बकरी पालन
डेयरीसरकारी स्की‍म

Scheme: इस योजना के जरिए सिर्फ साढ़े 7 हजार में शुरू करें दस बकरी और एक बकरे के साथ बकरी पालन

barbari goat farming
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन कम लागत में और आसानी से किया जाने वाला काम है. जबकि इसमें मुनाफा भी अधिक मिलता है. बकरियों को न सिर्फ मीट उत्पादन के लिए बल्कि दूध उत्पादन के लिए भी पाला जा रहा है. बकरी भले ही दूध का उत्पादन कम करती है लेकिन इसका दूध बेहद ही गुणकारी होता है. इसलिए इससे अच्छी इनकम होती है. डेंगू जैसी बीमारी फैलने के दौरान तो बकरी का दूध किसी भी अमृत से कम नहीं रहता है और तब इसका दाम 400 रुपए लीटर तक पहुंच जाता है. ऐसे में बकरी पालकों के पास अच्छा मुनाफा कमाने का मौका रहता है.

मध्य प्रदेश की सरकार बकरी पालन को बढ़ावा देना चाहती है. इसलिए बैंक लोन और सब्सिडी पर 10 बकरी और एक बकरा के साथ बकरी पालन की योजना लाई है. बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की गई है. जिसका मुख्य उद्देश्य देसी बकरियां में नस्ल सुधार करना और बकरी पालक को ज्यादा फायदा पहुंचाना साथ ही मांस के साथ-साथ दूध का उत्पादन करना है.

योजना की डिटेल यहां जानें
इस योजना को सभी वर्ग के भूमिहीन कृषि मजदूर सीमांत और लघु किसानों के लिए लागू किया गया है.

हालांकि जिसे इस योजना फायदा लेना है, उनके पास बकरी पालन का अनुभव होना जरूरी है. योजना प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की जा रही है.

देसी स्थानीय नस्ल की एक बकरी के लिए 6000 रुपए प्रति बकरी लागत रखी गई है. 10 बकरी के लिए 60 हजार रुपए लागत है.

जमुनापारी, बरबरी, सिरोही और बीटल बकरे के लिए 7500 की अलग से लागत तय की गई है.

इस योजना के तहत बीमा राशि 10.35 फीसद की दर से 5 साल के लिए 6986 रुपए निर्धारित की गई है.

बकरी के आहार के लिए 250 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से 2970 रुपए निर्धारित किया गया है. योजना की कुल इकाई लागत 77 हजार 456 रुपए निर्धारित की गई है.

अनुसूचित जनजातीय, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 फीसद का अनुदान और सामान वर्ग के लिए 40 परसेंट का अनुदान तय किया गया है.

निष्कर्ष
10 परसेंट बकरी पालक को खुद लगाना होगा और बाकी का लोन लिया जा सकता है. अगर आपके पास बजट का अभाव है तो फिर आप इस योजना का फायदा लेकर बकरी पालन करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. जिससे आपको भविष्य में ज्यादा फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...