Home पशुपालन यूपी इस शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का जनता ने क्यों किया विरोध, जानिए
पशुपालन

यूपी इस शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का जनता ने क्यों किया विरोध, जानिए

livestock animal news
बरसाना की गौशाला में पल रहीं गायें.

नई दिल्ली. आवारा पशुओं किसान ही नहीं बल्कि आम जनता भी बहुत परेशान हैं. आवारा गाय-सांड़ किसानों की खेती को उजाड़ रहे हैं. ये मामला चुनावी मुद्दा तक बन गया है. किसान से लेकर आम जनता भी चाहती है कि इन पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेज दिया जाए. मगर, उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर लोग हैरान ही नहीं परेशान भी दिखे. जब नगर निगम की कैटल कैचर टीम दयालबाग स्थित तुलसी बाग में शनिवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने गई तो लोगों के विरोध कर दिया. कई घंटे की मशक्कत और पुलिस हस्तक्षेप के बाद विरोध कर रहे लोगों को शांत कर कैटल कैचर टीम को वहां से निकाला. बाद में पकड़ी गई गायों को कान्हा गौशाला टेढ़ी बगिया में छोड़ा गया.

घटना शनिवार की सुबह की है. नगर निगम कैटल कैचर की टीम ने गायों को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने टीम के सदस्यों व वाहन को वहीं रोक कर हंगामा करना प्रारंभ कर दिया. लोगों का कहना था कि वे गायों को नहीं ले जाने देंगे. सारे मामले की जानकारी पुलिस को 112 नंबर और निगम के अधिकारियों को दी गई. पुलिस और नगर निगम बाउंसर मौके पर पहुंचे. इसके बाद काफी समझाने के बाद लोगों ने टीम और गाय से लदे वाहन को वहां से जाने दिया.

गाय पर दो हजार तो भैंस पर आठ हजार का जुर्माना
कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि छुट्टा जानवरों के खिलाफ नगर निगम अभियान चला रहा है. इसलिए पशु पालक अपने जानवरों को बाड़ों के अंदर ही रखें. पकड़े जाने पर गाय पर दो हजार और भैंस पर आठ हजार का जुर्माना वसूल किया जाएगा. इसके अलावा गाय पर प्रतिदिन दो सौ रुपये और भैंस पर तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खुराक का पैसा भी पालक से वसूल किया जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...