Home डेयरी Milk Production: डेयरी व्यवसाय के लिए पालें इस नस्ल की भैंस, दूध से होगी जबरदस्त कमाई, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Milk Production: डेयरी व्यवसाय के लिए पालें इस नस्ल की भैंस, दूध से होगी जबरदस्त कमाई, पढ़ें डिटेल

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. जाहिर सी बात है कि पशुपालन को सरकार बढ़ावा दे रही है ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके. वहीं किसान भी पशुपालन में नजर आ रहे फायदों की भुनाने के लिए इसमें हाथ आजमा रहे हैं. पशुपालन में किसान अगर गाय और भैंस पालते हैं तो इसमें उनकी सोच होती है कि ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन हो लेकिन अगर पशु कम दूध उत्पादन करता है तो फिर पशुपालन में उतना फायदा नहीं होता जितना होना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं का दूध उत्पादन सबसे ज्यादा उनके खानपान पर ही निर्भर करता है.

इसके अलावा उनकी देखरेख अच्छे से की जाए तो पशु ज्यादा दूध उत्पादन करते हैं. हालांकि इन सब से पहले नस्ल का चुनाव भी अहम होता है. ज्यादा दूध देने वाली नस्ल को अगर पाला जाए तो फिर उससे दूध भी ज्यादा उत्पादन होगा. हालांकि पशुओं की डाइट भी पर भी ध्यान देना होगा. अगर आप डेयरी व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं तो गुजरात प्रांत की जाफराबादी नस्ल को पाल सकते हैं, जो एक दिन में तकरीबन 7 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर इसका ध्यान अच्छे से रखा जाए तो दूध प्रोडक्शन बढ़ाया भी जा सकता है.

वजनी नस्ल की होती है ये भैंस
यह भैंस प्रजाति की सबसे बड़ी व वजनी नस्ल मानी जाती है. यह गुजरात प्रान्त के जूनागढ़, भावनगर, तथा अमरेली जिलों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है. इसका नाम जाफराबाद नगर के आसपास पाए जाने से पड़ा है0 यह नस्ल गिर के जंगलों में भी पाई जाती है. यह नस्ल काले व बड़े शरीर वाले होते हैं. कभी कभी सलेटी रंग में भी मिलते हैं. वहीं इसके बाल मध्यम लम्बाई सीधे होते हैं. इसके आकार और रंग रूप की बात की जाए तो त्वचा का रंग काला, सींग, थूथन, खुर तथा पूँछ गुछ काले होते हैं. माथा चौडा बड़ा तथा तिकोना होता है. सींग 50 सेमी तक लम्बी, बीच से ऊपर की मुड़े हुए होते है कान लंबे होते हैं.

जानें एक ब्यात का दूध उत्पादन
वहीं इनके अयन सुविकसित, पेंडूलस, गोल व समान होते हैं. जब दूध की बात होती है तो थन का भी जिक्र होता है. ये नुकीले होते हैं. दुग्ध शिराएं मध्यम आकर की होती हैं. यह भैंस थोड़ी गुस्सेल स्वभाव की होती है. नर का वजन 800-1000 किलो ग्राम होता है. वहीं व मादा का 450-700 किलो ग्राम होता है. प्रथम गर्भधारण की उम्र 920-1,355 दिन होता है. प्रथम ब्यात उम्र 1,146-1360 दिन होती है. दुग्ध उत्पादन 895-2151 किग्रा तक एक ब्यात में करती है. वहीं इस नस्ल की भैंस का दुग्ध स्रवण काल 254-319 दिन, शुष्क काल 145-260 दिन होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...