Home मीट Meat: क्या आप भी रेड मीट खाना करते हैं पसंद, तो यहां पढ़ लें इससे होने वाले नुकसान
मीट

Meat: क्या आप भी रेड मीट खाना करते हैं पसंद, तो यहां पढ़ लें इससे होने वाले नुकसान

red meat benefits
रेड मीट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत में पिछले कुछ वर्षों में रेड मीट का चलन काफी तेजी के साथ बढ़ गया है. लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं. इंडिया में सबसे ज्यादा रेड मीट ही का सेवन किया जाता है. रेड मीट में सबसे ज्यादा मटन को लोग खाते हैं. अक्सर यह देखा गया है कि जब किसी पार्टी में या स्पेशल ऑकेजन पर कोई जाता है तो उसके सामने चिकन और मटन रख दिया जाए तो लोग मटन को प्रेफर करते हैं. कई लोगों को कहना है इसको खाने के कई फायदे होते हैं जबकि कई लोग इसका समर्थन नहीं करते. हालांकि रेड मीट खाने के कई फायदे भी हैं और नुकसान भी. रेड मीट फायदे की बात की जाए तो इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं. जबकि यह प्रोटीन का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है.

इन बीमारियों का खतरा
जबकि रेड मीट खाने के कई नुकसान भी बताए गए हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि कई ऑब्जरवेशन स्टडी से पता चला है कि रेड मीट के सेवन से हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल कैंसर और टाइप टू डायबिटीज की संभावना बढ़ जाती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1218380 लोगों पर हुई 20 स्टडी के रिव्यू से पता चला कि रेड मीट से डायबिटीज बढ़ा सकती है. वहीं एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बैक्टीरिया रेड मीट में पाए जाने वाले क्रेनिटाइन रसायन को ब्रेक कर देते हैं, जिससे काफी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है.

प्रोसेस्ड मीट ज्यादा नुकसानदे
इसमें काफी मात्रा में सैचुरेटेड और हेल्दी फैट पाया जाता है, जो बॉडी में फैट के रूप में स्टोर हो सकता है. जिससे आपका वजन तेजी के साथ बढ़ता है. साथ ही साथ इसके अधिक सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है. यह सैचुरेटेड फैट होता है जो कि आपको रोजाना दूध घी से भी प्राप्त कर सकते हैं. प्रोसेस्ड रेड मीट तो और ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला होता है. क्योंकि वह पहले से पके हुए होते हैं. उन्होंने लंबे समय तक खाने योग्य बनाने के लिए कई तरह के केमिकल या प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं. इससे उनके खाने से नुकसान होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

मीट

Meat: मीट प्रोसेसिंग की सीखना चाहते हैं बारीकियां और करना चाहते हैं कमाई तो लुवास दे रहा है मौका

नई दिल्ली. लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...