Home पशुपालन पशुपालन: क्या आप जानते हैं बूस्टिन-लैक्टोट्रॉफ़िन के बारे में, इसे भारत ने क्यों किया है प्रतिबंध
पशुपालन

पशुपालन: क्या आप जानते हैं बूस्टिन-लैक्टोट्रॉफ़िन के बारे में, इसे भारत ने क्यों किया है प्रतिबंध

PDFA, International Dairy & Agri Expo, Progressive Dairy Farmers Association, Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University
गडवासू के अधिकारी और पीडीएफए पदाधिकारी बैठक करते हुए.

लुधियाना. देशभर में बहुत से किसान अपने पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए न जाने कैसे-कैसे तरीके अपनाते हैं. कोई चारे में कोई दवा मिलाकर देता है तो कोई कई तरह के हानिकारक इंजेक्शन लगाते हैं, जिससे दूध तो बढ़ जाता है लेकिन उसे लोगों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है. अब बात आती है किसान ऐसा क्या करते हैं, जिससे दूध बढ़ जाता है तो लाइव स्टॉक आपको बताता है कि कुछ किसान बूस्टिन/ लैक्टोट्रॉफ़िन अपने पशुओं को देते हैं.यह एक सिंथेटिक विकास हार्मोन है जिसका उपयोग गायों और भैंसों में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है. बूस्टिन भारत में प्रतिबंधित है लेकिन इसका उपयोग अक्सर भैंसों के दूध उत्पादन को बढ़ाकर बेचने के कदाचार में किया जाता है. अब इसकी जांच के लिए गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने काम शुरू कर दिया है.

कैसे करते हैं इसका दुरुपयोग
गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ इंद्रजीत सिंह ने की. महत्वपूर्ण एजेंडे में किसानों के भ्रम से बचने के लिए नीली-रावी भैंसों की सटीक नस्ल के लक्षण और नीली रवि भैंसों की सटीक पहचान और ग्रोथ हार्मोन का दुरुपयोग, जिसे व्यावसायिक रूप से बूस्टिन / लैक्टोट्रॉफ़िन कहा जाता है, जो एक सिंथेटिक विकास हार्मोन है जिसका उपयोग गायों और भैंसों में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है. बूस्टिन भारत में प्रतिबंधित है लेकिन इसका उपयोग अक्सर भैंसों के दूध उत्पादन को बढ़ाकर बेचने के कदाचार में किया जाता है.

एक्सपो में भाग लेने वाले पशुओं की भी कराई जांच
डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि किसानों के संगठनों की मांग पर विश्वविद्यालय ने उनके रक्त और दूध के नमूनों से जानवरों में अवैध सिंथेटिक विकास हार्मोन के उपयोग का पता लगाने के लिए परीक्षण विकसित किया है. पीडीएफए के अध्यक्ष दलजीत सिंह सदरपुरा ने विश्वविद्यालय से पीडीएफए मेले में भाग लेने वाले जानवरों पर नमूना लेने का अनुरोध किया था, जिससे हार्मोन के दुरुपयोग का पता लगाया जा सके. कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी के डीन डॉ मलिक, डीन ने भी इस पर परीक्षण करने के लिए आश्वासन दिया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...