Home डेयरी Dairy: ऐप से होगी सांची के कर्मचारियों की निगरानी, जानें क्यों उठाया गया ये कदम, क्या हैं इसके फायदे
डेयरी

Dairy: ऐप से होगी सांची के कर्मचारियों की निगरानी, जानें क्यों उठाया गया ये कदम, क्या हैं इसके फायदे

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) यह तय करेगा कि सांची का दूध हर उपभोक्ता तक सही समय पर पहुंचे. इसके लिए फेडरेशन पूरे प्रदेश में दूध वितरण व्यवस्था और कर्मचारियों की ड्यूटी को मोबाइल ऐप से जोड़ने की कवायद पर काम कर रहा है. ऐप के जरिए हर कर्मचारी को अपनी दिनभर के रूटीन की रिपोर्ट देनी होगी. कर्मचारियों को अब ये बताना होगा कि वो कहां गए और किससे मिले. अपनी तस्वीर भी मौके से क्लिक करके ऐप पर अपलोड करनी होगी. कहा जा रहा है कि नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को फायदा होगा.

गौरतलब है कि अक्सर दूध की लेटलतीफी या वितरण में अनियमितता देखी जाती है. हालांकि नई व्यवस्था से अब ऐसा नहीं होगा. ऐप के जरिए हर कर्मचारी की गतिविधि पर नजर रहेगी, जिससे देरी या लापरवाही पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा.

मिलेगी ये गारंटी
इससे उपभोक्ता को समय पर ताजा दूध और इससे बनने वाले उत्पाद मिलने की गारंटी होगी. प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी संस्था एमपी सीडीएफ ने सेल्स फोर्स ऑटोमेशन एंड ट्रैकिंग सॉल्यूशन लागू करने का फैसला किया है.

यह व्यवस्था भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उजौन और सागर जोन में लागू की जाएगी. इसके तहत 500 कर्मचारियों को ऐप पर लॉगिन करना होगा.

हर कर्मचारी को दिन की शुरुआत में ‘वर्क स्टार्ट’ करना होगा और पूरा दिन वह जहां-जहां जाएगा, उसकी जीपीएस आधारित लाइव लोकेशन ट्रैक होती रहेगी.

काम के अंत में ‘वर्क एंड’ किया जाएगा और पूरी रिपोर्ट ऑफिस को मिल जाएगी. यह ऐप सिर्फ दूध वितरण करने वाले कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि बिक्री और खरीद दोनों विभागों के कर्मचारियों पर भी लागू होगी.

अधिकारी वर्ग को भी यह बताना होगा कि वह किन-किन दुकानों, डेरियों या डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिले. अगर किसी दुकान पर उत्पाद की उपलब्धता नहीं है तो उसकी फोटो और विवरण ऐप पर अपलोड करना होगा.

यह व्यवस्था 30 जुलाई 2024 को एमपी सरकार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और मन्त्र स्टेट डेयरी फेडरेशन के बीच हुए एमओयू का हिस्सा है.

तय किया गया था कि डेयरी की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर सुधार लागू होंगे.

अगस्त में राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड की टीम ने भोपाल और अन्य शहरों की डेरियों का दौरा कर फीड बैंक लिया था. संभावना है कि बोर्ड सीधे सांची के अधिग्रहण की दिशा में भी कदम उठाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...