Home डेयरी Dairy: क्या दूध में पाउडर से बढ़ाना चाहिए फैट और एसएनएफ, सही तरीका जानें यहां
डेयरी

Dairy: क्या दूध में पाउडर से बढ़ाना चाहिए फैट और एसएनएफ, सही तरीका जानें यहां

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. हर पशुपालक की चाहत होती है कि वो पशु से प्राप्त दूध से ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सके और उसका पशु ज्यादा दूध उत्पादन करे. यहां पशु पालक के लिए जाने वाली अहम बात यह है कि पशुपालक दूध में फैट और एसएनएफ बढ़कर डेयरी व्यवसाय में अच्छी कमाई कर सकते हैं. फै और एसएनएफ जिसे सोलिड नॉट फैट कहा जाता है यह दूध में जितना ज्यादा होगा दूध की कीमत उतनी ज्यादा बढ़ जाती है.

कई पशु पालक फैट और एसएनएफ को बढ़ाने के लिए पाउडर आदि भी मिलाते हैं. इस एसएनएफ तो बढ़ जाता है लेकिन दूध के फैट में कोई बढ़ोतरी नहीं होती है. इसलिए दूध में फैट और एसएनएफ बढ़ाने के लिए सही तरीकों का अपनाना जरूरी होता है. ऐसा करके पशु पालक दूध की क्वालिटी भी बेहतर कर पाएंगे और उन्हें पशु से प्राप्त दूध का अच्छा दाम भी मिल जाएगा. आइए यहां जानते हैं कि दूध में फैट और एसएनएफ बढ़ाने का सही तरीका क्या है.

अच्छी नस्ल का करें चुनाव
एक्सपर्ट के मुताबिक दूध में फैट और एसएनएफ को बढ़ाने के लिए पशुपालक भाई उन्हें ब्याने पहले और ब्याने के बाद सही मात्रा में हरा चारा और सूखा चारा देना चाहिए. इसके अलावा पशुओं की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए. इन्हें रोग से बचाकर रखना चाहिए. पशुपालक भाई अगर दूध की गुणवत्ता बेहतर चाहते हैं तो एक अच्छी नस्ल का पशु खरीदें. पशु पालक भाई इस बात का खास ध्यान रखें कि एक अच्छी नस्ल ही बेहतर उत्पादन क्षमता रखती है. इसलिए अगर आप डेयरी उद्योग के लिए एक गाय या भैंस खरीद रहे हैं तो उसकी नस्ल का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए.

इंजेक्शन देने से बचें
इसके अलावा ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पशु को अधिक इंजेक्शन या खराब खाद्य सामग्री नहीं दी जाना चाहिए. ऐसा करने से न केवल पशु की दूध देने की क्षमता प्रभावित होती है. बल्कि कई बार पशु के द्वारा दिया गया दूध भी दूषित हो जाता है. इसके साथ ही पशु के व्यवहार पर भी नजर बनाए रखें. कई बार पशुपालक और छोटे किसान के पास आय का जरिया सिर्फ दूध ही होता है. यही वजह है कि कई लोग मिलावट करने करते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...