Home डेयरी International Dairy Conference: बनारस में दो दिन डेयरी के हर पहलू पर होगी चर्चा, देश-विदेश से जुटेंगे एक्सपर्ट
डेयरी

International Dairy Conference: बनारस में दो दिन डेयरी के हर पहलू पर होगी चर्चा, देश-विदेश से जुटेंगे एक्सपर्ट

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. भारत डेयरी सेक्टर में हर रोज एक नई इबारत लिख रहा है. दूध उत्पादन के मामले में पहले ही देश विश्व में नंबर वन है. विश्व के कुल दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 24 फीसद है. युवाओं के लिए नौकरी के मौके भी खूब खुल रहे हैं. लेकिन डेयरी प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा जारी है. दूसरी ओर फूड और डेयरी प्रोसेसिंग में फूड सेफ्टी, क्वालिटी और टिकाऊपन पर भी चर्चा हो रही है. इसी को देखते हुए अक्टूबर में ही बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में इंटरनेशनल डेयरी कांफ्रेंस (IDC) का आयोजन किया जा रहा है.

इस कांफ्रेंस का आयोजन एसोसिएशन ऑफ फूड साइंटिस्ट एंड टेक्नोलॉजिस्ट इंडिया (AFSTI) और इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) मिलकर कर रहे हैं. इस कांफ्रेंस में देश ही नहीं विदेश के डेयरी एक्सपर्ट भी हिस्सा लेंगे. ये कांफ्रेंस दो दिन चलेगी. कांफ्रेंस के दौरान 6 अलग-अलग सेशन होंगे, जिसमे डेयरी सेक्टर और उससे जुड़ी टेक्नोलॉजी पर बात होगी. यूनिवर्सिटी का एग्रीकल्चर साइंस इंस्टीट्यूट भी इस आयोजन में शामिल है.

कांफ्रेंस के दौरान इन विषयों पर होगी चर्चा
कांफ्रेंस के दौरान प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी और टिकाऊ पैकेजिंग, फूड और डेयरी प्रोसेसिंग में एग्रीटेक-बॉयोटेक के शामिल होने, वेस्ट और बायोमॉस के मूल्याकंन, एडवांस बायो प्रिजर्वेशन टेक्निक, फूड और डेयरी प्रोडक्ट पर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर का प्रभाव और एडवांस फूड एनालिसिस टेक्नोलॉजी के तहत बायोसेंसर और नैनोटेक्नोलॉजी जैसे 6 विषयों पर गहन चर्चा होगी.

कांफ्रेंस में कौन-कौन ले रहा है हिस्सा
कांफ्रेंस से जुड़े आयोजकों की मानें तो दो दिन की इस इंटरनेशनल डेयरी कांफ्रेंस में अकादमिक फैक्ल्टी, विदेशी डेलिगेट्स, डेयरी सेक्टर से जुड़े लोग, यूजी-पीजी लेवल के छात्र, पीएचडी, जेआरएफ और एसआरएफ के रिसर्च वाले छात्र-छात्राएं इस कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. गौरतलब रहे हाल ही में बनास डेयरी ने बनारस में अपने एक मिल्क प्लांट की शुरुआत की है. जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर दूध प्रोसेसिंग की है. जहां आइसक्रीम, पनीर, दही, लस्सी, मिठाई आदि बनेंगी. डॉ. आरएस सोढ़ी का कहना है कि एक लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग पर 6 हजार नए लोगों की जरूरत होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...