Home पशुपालन Online Fraud: Google से खरीदने चले थे गाय, जालसाजों ने इस तरह से बनाया शिकार
पशुपालन

Online Fraud: Google से खरीदने चले थे गाय, जालसाजों ने इस तरह से बनाया शिकार

animal pregnancy
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अगर आप भी गाय और भैंस आनलाइन खरीदना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि लोगों को ठगने के लिए वहां भी जालसाज मौजूद हैं. अब जो नया मामला सामने आया है वह हैरान करने वाला है. जालसाजों ने एक डेयरी संचालक को जालसाजी का शिकार बनाया है. गूगल की मदद से वह गायों को ऑनलाइन खरीदना चाह रहे थे. इसी दौरान जलसाजों ने उन्हें फंसा लिया. इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में की है. जबकि पुलिस अक्सर लोगों को जालसाजी से बचने के लिए आगाह करती रहती.

गुरुग्राम के डेयरी फार्म संचालक ने जैसे ही गूगल पर गायों की जानकारी वाले लिंक को क्लिक किया तो उनके सामने अच्छी-अच्छी नस्लों की बहुत ही कम दामों में गाय के फोटो आने लगे. इसको देखकर वह जालसाजों के झांसे में आ गए. फिर क्या था, जालसाजों ने उनसे चार बार में 22 हजार रुपये ठग लिए.

फिर बात करना बंद कर दिया
गुरुग्राम निवासी सुखबीर ने बताया कि जब जलसाजों ने उनसे 22 हजार रुपये ले लिए तो उसके बाद बात करना बंद कर दिया. इसके बाद सुखबीर ने अपने बेटे से जिक्र किया तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है. जिसके चलते उन्होंने गुरुग्राम के साइबर साउथ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है यह पूरा मामला 19 जनवरी का है. जब गैरतपुर बांस के पांडाला डाल गांव के रहने वाले सुखबीर के साथ पशु खरीदने के नाम पर ठगी की वारदात हुई.

यूट्यूब के जरिए ठगा
ऐसा नहीं है कि इस तरह की ठगी का ये यह पहला मामला है. इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. झारखंड के देवघर में कुंजीसार गांव निवासी एक महिला ने यूट्यूब पर सस्ती गाय खरीदने का विज्ञापन देखकर दिए नंबर पर कॉल कर दिया था. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने 49920 रुपये की जालसाजी की कर ली थी. इसके बाद कीमत तय होने पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन 10000 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए थे. इसके अलावा अन्य मामले में पिछले साल मुरादाबाद हापुड़ में भी इसी तरह से जालसाजी की गई थी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...

पशुपालन

Fodder: हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने के लिए नेपियर घास रूट स्लिप समेत हरे चारे के बीजों का किया जा रहा वितरण

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में किसानों, पशुपालकों और चारागाहों में हरे चारे...

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...