Home मछली पालन Fish Aquarium: फिश एक्वेरियम में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, जानें यहां
मछली पालन

Fish Aquarium: फिश एक्वेरियम में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, जानें यहां

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. घर में रखा एक्वेरियम शोभा बढ़ाने के साथ ही मन को सुकून देता है. एक्वेरियम को देखना से दिन भर की थकान दूर हो जाती है. स्पार्कलिंग साफ पानी, हरे पेड़ और रंगीन मछलियां, ये सभी एक साथ मिलकर एक अलग दुनिया में ले जाते हैं. अगर आप घर पर एक्वेरियम रखते हैं तो उस रूम का लुक बेहद अच्छा लगता है और मन को आराम भी मिलता है. एक्वेरियम दिखने में खूबसूरत लगता है. कई बार एक्वेरियम की देखभाल न हो पाने से दिक्कते आ जाती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि एक्वेरियम में आक्सीजन की मात्रा को कैसे सही बनाए रखा जाए, जिससे मछलियों को पर्याप्त आक्सीज मिले और आपके एक्वेरियम की मछलियां लंबे समय तक स्वस्थ्य बनी रहें.

रंगीन मछलियां घरों को और सुंदर बनाती हैं, कई लोग रंगीन मछलियों को भाग्य से जोड़कर भी देखते हैं. आइये जानते हैं कि मछलियों की आक्सीजन के लिए एक्वेरियम में क्या प्रबंध किए जाए.

एयर पंप का कर सकते हैं उपयोग: एक्वेरियम में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए पानी की स्पीड बढ़ाना सबसे अच्छा तरीका है. इसे आप एयर पंप, एयर स्टोन या पानी को हिलाकर कर सकते हैं. इसके अलावा, पानी की सतह पर ज्यादा से ज्यादा हवा के बुलबुले आने दें, जिससे पानी में ऑक्सीजन घुले. कुछ तरीको से आप एक्वेरियम की आक्सीजन केा बढ़ा सकते हैं.

एयर स्टोन का उपयोग कर सकते हैं: एक्वेरियम में एयर स्टोन भी पानी में हवा के बुलबुले बनाता है, जो पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है.

एयर पंप का उपयोग करें: एयर पंप पानी में हवा के बुलबुले बनाता है, जिससे पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है.

पानी की सतह पर ज्यादा हवा के बुलबुले आने दें: जितना ज्यादा हवा के बुलबुले पानी की सतह पर आएंगे, उतना ही ज्यादा ऑक्सीजन पानी में घुलेगी.

पानी को हिलाना: पानी को हिलाने से ऑक्सीजन पानी में घुल जाती है. आप इसे एक एयर पंप, पानी के फिल्टर या हाथ से कर सकते हैं.

पानी को क्लीन रखना है बेहद जरूरी: पानी को साफ रखने से ऑक्सीजन की मात्रा कम नहीं होती है. इसलिए एक्वेरियम के पानी को नियमित अंतराल में बदलने की जरूरत है. पानी के फिल्टर को साफ करना भी जरूरी है.

एक्वेरियम में पौधा लगाना: एक्वेरियम में ऐसे प्लांट लगाए, जिनसे आक्सीजन की मात्रा बढ़ सकती है. आप अपने एक्वेरियम में कुछ पौधे लगा सकते हैं, जो पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करेंगे.

फिश टैंक को साफ करने के टिप्स: फिश टैंक साफ करने के लिए आप कभी भी साबुन या किसी अन्य प्रकार का डिटर्जेंट यूज ना करें. इसमें रासायनिक अवशेष टैंक की मछली की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सबसे पहले एक फिश नेट की हेल्प से मछलियों को बाहर निकालें और किसी बाउल या बाल्टी में उन्हें रख दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...