Home डेयरी Dairy: यहां पढ़ें उन 5 गाय की नस्लों के बारे में जिनके दूध में होती A2 क्वालिटी, डेयरी व्यवसाय के लिए हैं बेहतर
डेयरी

Dairy: यहां पढ़ें उन 5 गाय की नस्लों के बारे में जिनके दूध में होती A2 क्वालिटी, डेयरी व्यवसाय के लिए हैं बेहतर

गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए.
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दुनिया में भैंस से ज्यादा गायों की संख्या है. एक आंकड़े के मुताबिक विकसित देशों के मुकाबले विकासशील देशों में भी गायों की संख्या ज्यादा है. अब बात भारत की जाए तो यहां खेती और पशुपालन में गायों का ज्यादा महत्व है. देश में करीब 51 रजिस्टर्ड गायों की नस्ले हैं. इसके अलावा सभी राज्यों में भी कुछ ऐसी नस्ल भी हैं जो रजिस्टर्ड नहीं हैं. जबकि देश में गाय के दूध की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है. इसमें विदेशी नस्ल की गाय भी शामिल है. देश के किसान देशी गाय के दूध से अच्छी खासी इनकम हासिल करते हैं और ज्यादा दूध देने वाली गायों को पालने में प्राथमिकता देते हैं.

गायों की नस्ल की बात की जाए तो देसी गायों में गिर गाय, साहीवाल गाय, राठी गाय, दोगली गाय और मालवी गाय का मिल्क बहुत ही बेहतर माना जाता है. इसमें A2 मिल्क होता है. इन नस्लों की गाय दूध उत्पादन में भी अच्छी मानी जाती हैं. आइए आपको इन पांच नस्लों की गायों की खासियत और उनकी पहचान आदि के बारे में बताते हैं.

गिर गाय देती है 80 लीटर दूध
गिर गाय एक ऐसी नस्ल की गाय है जो 50 से 80 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है. इसके दूध में ए 2 होता है. पहचान की बात करें तो लटके हुए कान, काली आंखें, फैले हुए सींग होते हैं. ये नस्ल गुजरात में पाई जाती है और इसका वजन 350 से 450 किलोग्राम होता है.

साहीवाल गाय की क्या है खासियत
साहीवाल गाय 10 से 16 लीटर ए 2 मिल्क का उत्पादन करती है. जो बहुत ही अच्छी क्वालिटी का माना जाता है. इसका रंग लाल और भूरा होता है. इसके वजन की बात की जाए तो 450 से 500 किलोग्राम होता है. पाकिस्तान में ये गाय पाई जाती हैं.

राठी गाय कितना देती है दूध
राठी गाय भी दूध देने की क्षमता अच्छी होती है. ये हर दिन 12 से 18 लीटर तक दूध दे देती है. इसमें ए 2 मिल्क होता है. इसकी पहचान के बारे में बताएं तो भूरे, सफेद और लाल रंग के साथ स्किन पर पैच होते हैं. ये राजस्थानी नस्ल की गाय है. इसका वजन 280 से 300 किलोग्राम होता है.

दोगली के सींग छोटे होत हैं.
किसी भी पशु के दूध में ए2 है तो ये बहुत ही अच्छा माना जाता है. इस वजह से ऐसी नस्लों के दाम भी बढ़ जाते हैं. अगर दोगली गाय की बात की जाए तो ये 10 से 20 लीटर दूध ए 2 मिल्क क्वालिटी वाला देती है. इसके सींग छोटे और सीधे होते हैं. भारत में ये पाई जाती हैं. इनका वजन 250 से 350 किलोग्राम होता है.

मालवी गाय की क्या है पहचान
मालवी नस्ल की गाय 6 से 10 लीटर तक दूध देती है. इसके भी मिल्क में ए2 होता है. इसकी काली गर्दन होती है. ये मध्यप्रदेश की नस्ल मानी जाती है. अगर इसके वजन की बात की जाए तो इसका वजन 290 से 340 किलोग्राम होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...