Home डेयरी Dairy: राज्य में डेयरी विकास पर MP सरकार कर रही फोकस, अब उठाया ये अहम कदम
डेयरी

Dairy: राज्य में डेयरी विकास पर MP सरकार कर रही फोकस, अब उठाया ये अहम कदम

milk production
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार लगातार राज्य में डेयरी किसानों को फायदा पहुंचाने और किसानों की आय को दोगुनी करने के मकसद से प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. सतीश कुमार एस ने जीसीएमएमएफ (अमूल) के एमडी जयेन मेहता और एनडीडीबी के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश सी शाह से मुलाकात की. इस दौरान जो चर्चा हुई उसमें राज्य में डेयरी विकास को गति प्रदान करने के लिए एमपी राज्य डेयरी फेडरेशन और उसके संबद्ध संघों को मजबूत करने पर फोसक था.

इस दौरान एनडीडीबी अध्यक्ष ने महासंघ को मजबूत करने के लिए समर्थन और तकनीकी मार्गदर्शन की पेशकश की. वहीं अपनी इस यात्रा के दौरान, डॉ. कुमार ने एनडीडीबी के वर्तमान प्रयासों, अभूतपूर्व पहलों और विविध कार्यों के विशाल स्पेक्ट्रम के बारे में सीखा. उन्होंने एनडीडीबी, अमूल डेयरी की अत्याधुनिक ओवम पिक-अप और इन विट्रो भ्रूण उत्पादन सुविधा और आनंद में त्रिभुवनदास फूड कॉम्प्लेक्स में चॉकलेट प्लांट का भी दौरा किया.

5 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दे रही है सरकार
गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों के लिए राज्य का खजाना खोल था. अमूल के पैटर्न पर काम करते हुए पशुपालकों को फायदा पहुंचाने के मकसद से मध्य प्रदेश सरकार ने दूध उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 5 रुपये प्रति लीटर देने की बात कही थी. यह राशि सीधे-सीधे किसानों के खाते में डालने की बात कही गई थी. सरकार इस प्रोत्साहन पर प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये की लागत वहन करेगी.

दूध उत्पादन बढ़ाना और किसानों को फायदा पहुंचाना है लक्ष्य
सरकार की ओर से बताया गया था कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार का ध्यान दूध उत्पादन बढ़ाने पर है. वहीं इस कदम को दूध संग्रह को व्यवस्थित करने और किसानों को इसका फायदा पहुंचने की कोशिश में उठाया गया कदम बताया गया था. वहीं मुख्यमंत्री ने डेयरी किसानों को हितों को मजबूत करने के लिए दूध संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, मानव संसाधन, डेयरी किसानों पर केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में मध्य प्रदेश-गुजरात के दूध संघों और दुग्ध संघ की सामूहिक भागीदारी के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...