Home डेयरी Jersey Cow Milk: जर्सी गाय का दूध बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, जानिए कैसे दें आहार और सप्लीमेंट
डेयरी

Jersey Cow Milk: जर्सी गाय का दूध बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, जानिए कैसे दें आहार और सप्लीमेंट

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. वैसे तो जर्सी गाय डेयरी उद्योग से जुड़े किसानों की पहली पसंद होती है. क्योंकि इस गाय की खासियत ये है कि ये एक ब्यात में 4000 लीटर तक दूध देने में सक्षम होती है. हालांकि जिस तरह से अन्य नस्ल के पशुओं को दिक्कतें आती हैं तो दूध देना कम कर देते हैं. उसी तरह से जर्सी गाय के साथ भी है. इसलिए अक्सर बहुत से किसान जर्सी गाय से हासिल होने वाले दूध का उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने के लिए सवाल करते रहते हैं. विशेषज्ञ कहते हैं कि जर्सी अगर दूध कम देने लगे तो उसे भी बढ़ाया जा सकता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि जर्सी गाय का दूध बढ़ाने का तीन तरीका है. जर्सी गाय के दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पहला तरीका आहार और दूसरा है सप्लीमेंट एवं तीसरा है दाना मिश्रण है. इन तीनों तरीकों के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि इन तीनों तरीकों को किस तरह से अमल में लाया जाए.

दूध बढ़ाने वाला आहार क्या हैः जर्सी गाय को क्या खिलाने से दूध बढ़ता है. इस सवाल का जवाब हम आपको यहां दे रहे हैं. जर्सी गाय के आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो तो इससे गाय की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ने लग जाएगी. इसके अलावा जर्सी नस्ल की गाय को हरा और सूखा चारा बराबर खिलाना बेहतर होता है. इसके साथ ही खली, मिनरल मिक्सचर भी खिलाकर उनका दूध बढ़ाया जा सकता है.

कौन सा है दूध बढ़ाने वाला सप्लीमेंटः जर्सी नस्ल की गाय का दूध कम क्यों हुआ है? ये देखकर उसे सप्लीमेंट दिया जाता है. ये सप्लीमेंट कई समस्याओं के दुष्प्रभाव को दूर करते हैं और पशु के दूध को तुरंत बढ़ा देते हैं. इसका एक उदाहरण है कैल्शियम जेल, अगर पशु तनाव में है या उसका दूध अचानक कम हो गया है तो इस स्थिति के अंदर आप उसे कैल्शियम जेल दे सकते हैं. इससे उसका दूध तुरंत बढ़ जाएगा.

दाना मिश्रण कितना देना चाहिएः जर्सी गाय के दूध को बढ़ाने के लिए दाना मिश्रण भी उपयोगी होता है. दाना मिश्रण के अंदर गेहूं का दलिया, गुड़, मेथी और नारियल आदि सामग्री मिलाकर एक पाउडर तैयार किया जाता है. जिसे पशु को चारे के साथ खिलाया जा सकता है. इससे गाय के दूध देने की क्षमता में इजाफा हो जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इन तीनों तरीकों को किसान आजमाएं तो जर्सी गाय का दूध बढ़ाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...